Noida Crime News: सुप्रीम कोर्ट की महिला वकील की हुई हत्या, पति निकला आरोपी

Noida Crime News: आज के समय में क्राइम की घटनाएं इतनी बढ़ गई है कि क्या ही कहना इस वक्त की बड़ी खबर नोएडा से सामने आ रही है। जहां पर महिला वकील की हत्या कर दी गई और पुलिस ने आरोपी पति को इस मामले में गिरफ्तार किया है।

प्रतीकात्मक तस्वीर
  • 143
  • 0

Noida Crime News: आज के समय में क्राइम की घटनाएं इतनी बढ़ गई है कि क्या ही कहना इस वक्त की बड़ी खबर नोएडा से सामने आ रही है। जहां पर महिला वकील की हत्या कर दी गई और पुलिस ने आरोपी पति को इस मामले में गिरफ्तार किया है। आरोपी अपने घर डी-40 के स्टोर रूम में छिपा हुआ था. यह स्टोर रूम घर की पहली मंजिल पर बना हुआ है। यह वही घर है जिसके बाथरूम में वकील महिला का शव मिला था। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि संपत्ति विवाद को लेकर नितिन ने अपनी पत्नी रेनू सिन्हा की हत्या की है. मृतक महिला का पति IIS में काम करता था।

जीजा पर हत्या का शक

रेनू सिन्हा अपने पति के साथ सेक्टर-30 की डी-40 कोठी में रहती थीं। उसका भाई उसे दो दिन से लगातार फोन कर रहा था. जब उसे कोई जवाब नहीं मिला तो उसने पुलिस से शिकायत की। रविवार दोपहर पुलिस डी-40 पहुंची। वह वहां का दरवाजा तोड़कर अंदर चली गई। महिला वकील का शव बाथरूम में पड़ा हुआ था। मृतक के भाई ने अपने जीजा पर हत्या का शक जताते हुए सेक्टर-20 थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

मोबाइल की लोकेशन ट्रैक

घटना के बाद से मृतिका का पति फरार है। जांच पड़ताल के दौरान मौके पर कई अधिकारी मौजूद रहे जैसे डीपी हरिश्चंद्र एडिशनल डीसीपी शक्ति मोहन। मामले की अधिक जानकारी और जांच पड़ताल के लिए पुलिस की तरफ से तीन-तीन में गठित की गई है। रेनू सिन्हा के हत्यारे पति का मोबाइल फोन ऑन तो था, लेकिन रिस्पॉन्स नहीं हो रहा था। पुलिस ने मोबाइल की लोकेशन ट्रैक की तो वह डी-40 के आसपास दिखी। पुलिस को शक था कि नितिन यहीं कहीं छिपा हुआ है। रात करीब तीन बजे पुलिस पहली मंजिल पर बने स्टोर रूम में पहुंची। इसके दोनों ओर द्वार थे। एक गेट बाहर से बंद था और दूसरा गेट अंदर से बंद था।


RELATED ARTICLE

LEAVE A REPLY

POST COMMENT