जान्हवी कपूर निभाएंगी सीता का किरदार, सई पल्लवी हुई रिप्लेस!

साउथ फिल्म मेकर नितेश तिवारी की फिल्म रामायण इस समय बेहद चर्चा में है। इस फिल्म में आने वाले स्टार कास्ट को लेकर हर रोज नए अपडेट सामने आते हैं!

जान्हवी कपूर
  • 116
  • 0

साउथ फिल्म मेकर नितेश तिवारी की फिल्म रामायण इस समय बेहद चर्चा में है। इस फिल्म में आने वाले स्टार कास्ट को लेकर हर रोज नए अपडेट सामने आते हैं लीड स्टार्स को लेकर नई-नई खबरें सुर्खियों में बनी रहती है।

लीड रोल में रणबीर कपूर का नाम तो फिक्स है जो रामायण में श्री राम का किरदार निभाने वाले हैं वही दर्शक भी इस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। कुछ समय पहले खबर कुछ ऐसी थी कि रणबीर कपूर के अपोजिट स्टार एक्ट्रेस सई पल्लवी देवी सीता के रूप में भूमिका निभाएंगी वही केजीएफ स्टार यश कपूर रावण की भूमिका में नजर आएंगे।

रामायण के रोल में रणबीर कपूर और जान्हवी :

आपको बता दे की खबर ऐसी आ रही है की देवी सीता की कास्टिंग को लेकर कुछ बदलाव किए गए हैं यह रोल शायद बॉलीवुड की एक्ट्रेस जान्हवी कपूर को दिया जा सकता है।

एक रिपोर्ट के मुताबिक यह भी कहा जा रहा है कि साइ पल्लवी को नितेश तिवारी की रामायण से रिप्लेस किया गया है इसके बाद वह देवी सीता के रोल में नजर नहीं आएंगी रिपोर्ट में आगे भी यह बताया गया है कि नितेश ने वरुण धवन अभिनीत फिल्म बवाल में भी अभिनेत्री के साथ काम किया था, लेकिन एक्ट्रेस को यह लगता है कि वह रामायण के रोल में बिल्कुल फिट बैठेंगी लेकिन निर्माता की तरफ से ऐसी कोई पुष्टि अभी तक नहीं आई है।

अगर रामायण में रणबीर कपूर और जानवी कपूर एक साथ आते हैं तो दोनों स्टार को देखना काफी दिलचस्प होगा।

मुंबई में चल रही है फिल्म की शूटिंग :

रणबीर कपूर स्टारर रामायण जल्द ही फ्लोर पर आने वाली है। नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित इस फिल्म की बड़े पैमाने पर शूटिंग मुंबई में की जाएगी। रणबीर करीब 60 दिन तक शूटिंग करेंगे और उसके बाद लंदन में शेड्यूल होगा।

रामायण के लंका भाग को लगभग 60 दिनों तक लंदन में दोबारा शूट किया जाएगा। इस शेड्यूल में रणबीर के साथ एक्टर यश भी शामिल होंगे। रणबीर कपूर ने राम बनने की तैयारी शुरू कर दी है उन्होंने स्वेच्छा से शराब, मांसाहारी भोजन के साथ-साथ देर रात की पार्टियों को भी छोड़ दिया है।

 

RELATED ARTICLE

LEAVE A REPLY

POST COMMENT