कपिल शर्मा के गेस्ट बने रणबीर कपूर, शो में एक्टर ने किए कई खुलासे

एक बार फिर से कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर फैंस के बीच में लौट आए हैं और खूब मस्ती मजाक भी कर रहे हैं। इसी दौरान 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में सुनील ग्रोवर डफली के किरदार में नजर आ रहे हैं।

कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर
  • 65
  • 0

एक बार फिर से कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर फैंस के बीच में लौट आए हैं और खूब मस्ती मजाक भी कर रहे हैं। इसी दौरान 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में सुनील ग्रोवर डफली के किरदार में नजर आ रहे हैं। बता दे कि, यह शो नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया गया है। शो के पहले एपिसोड में रणबीर कपूर, रिद्धिमा कपूर और उनकी मां नीतू कपूर बतौर गेस्ट के रूप में पहुंचे हैं। 

गर्लफ्रेंड को गिफ्ट करते थे मां की जूलरी

कपिल शर्मा के शो में जब रणबीर कपूर से यह पूछा गया कि क्या वह अपनी गर्लफ्रेंड को बहन रिद्धिमा के कपड़े गिफ्ट करते थे ? इसके जवाब में रणबीर कपूर ने बताया कि वह केवल कपड़े ही नहीं बल्कि, अपनी मां नीतू कपूर के गहने भी अपनी गर्लफ्रेंड को दे दिया करते थे। इसके अलावा रणबीर कपूर ने आगे बताया है कि, 'मुझे तब लगता था कि वह ही बहू बनने वाली है तो देने में क्या है।' उसके बाद नीतू कपूर ने बताया कि, जब उन्होंने रणबीर की गर्लफ्रेंड को अपनी ज्वेलरी पहने हुए देखी तो वह पूरा खेल समझ गई।

राहा की हुई खूब तारीफ

रणबीर कपूर किसी भी शो में अपनी बेटी की बात करने को लेकर काफी एक्साइटेड रहते हैं, इसके अलावा नीतू कपूर ने भी अपनी ग्रैंड डॉटर की खूब तारीफ की। उन्होंने यह कहा कि, "राहा बहुत क्यूट है और बहुत ही प्यार से सबकी और नजर डालती हैं।" सोशल मीडिया पर अक्सर रणबीर और आलिया की बेटी राहा चर्चा में बनी रहती है।

सुनील ग्रोवर की वापसी

7 साल पहले की बात करें तो  कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर दोनों की फ्लाइट में सफर के दौरान लड़ाई हो गई थी, उस समय यह कहा जा रहा था कि कपिल शर्मा ने शराब के नशे में सुनील ग्रोवर के साथ बत्तमीजी की थी। इतना ही नहीं इसके बाद सुनील ग्रोवर ने कपिल शर्मा का शो भी छोड़ दिया था, 7 साल बाद दोनों एक साथ नजर आए हैं।

RELATED ARTICLE

LEAVE A REPLY

POST COMMENT