बिग बॉस 10 फेम स्वामी ओम का हुआ निधन, 2 महीने पहले ही हुए थे कोरोना से पीड़ित

स्वामी ओम पिछले काफी वक्त से बीमार चल रहे थे। इसी के चलते उन्होंने 3 फरवरी को अपनी आखिरी सांस ली। यहां जानिए कैसे वो विवादों में घिरे रहें।

  • 1465
  • 0

बिग बॉस शो की दुनिया के चर्चित चेहरों में से एक रहने वाले स्वामी ओम का निधन हो गया है। बिग बॉस 10 में उन्होंने जबरदस्त तरीके से धमाल मचाने का काम किया था। लेकिन उन्होंने एक्टर सलमान खान को इस कदर गुस्सा दिलाया कि उन्हें शो से बाहर होना पड़ा था। दरअसल स्वामी ओम पिछले काफी वक्त से बीमार चल रहे थे। इसी के चलते उन्होंने 3 फरवरी को अपनी आखिरी सांस ली। वो करीब 2 महीने पहले कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे, जिसके बाद ही उन्हें दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां से वो ठीक होने के बाद घर तो आए गए थे, लेकिन शारीरिक कमजोरी और कुछ बाकी बीमारियों की वजह से वो बीमार हो गए थे। इसके अलावा ऐसा कहा जा रहा है कि 15 दिन पहले पैरालेसिस होने के कारण उनकी तबीयत बिगड़ गई।

बिग बॉस फेम स्वामी ओम दिल्ली के अंकुर विहार रोहिणी इलाके में रहते थे। आज उनका अंतिम संस्कार निगम बोध घाट पर किया गया है। लंबी बीमारी के बाद बुधवार को वो दुनिया से अलविदा हो गए। स्वामी ओम का नाम विवाद में काफी ज्यादा रहा है। उन्होंने बिग बॉस 10 की अपनी को-कंटेस्टेंट बानी जे पर यूरीन फेका था। इसके बाद स्वामी ओम खुद ही घर से बाहर हो गए थे। वही, बिग बॉस के बाद भी स्वामी ओम अपनी अपने बयानों के चलते सुर्खियों में बने रहे।

इसके अलावा स्वामी ओम ने बिग बॉस की अपनी एक को-कंटेस्टेंट प्रियंका जग्गा को अपनी धर्मपुत्री बताया था। साथ ही कहा था- मेरी धर्मपुत्री प्र‍ियंका जग्गा मेरी पसंदीदा कंटेस्टेंट है। सभी लड़क‍ियों में मैं उसमें एक एक्स्ट्रा ऑर्ड‍िनरी कैरेक्टर देखता हूं। मैंने उससे करवा चौथ का व्रत भी रखवाया था और बिग बॉस के घर में इतिहास रचाया। साथ ही 2017 में निजता जैसे गंभीर मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने 24 अगस्त 2017 को स्वामी ओम ने दस लाख रुपये का जुर्माना लगा दिया था।

RELATED ARTICLE

LEAVE A REPLY

POST COMMENT