Hindi English
Login
Image
Image

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

निक जोनस के हमशक्ल को देखकर खुश हुए सुनील ग्रोवर, फराह खान ने कहा- ये तो स्कूल का बच्चा है

सुनील ग्रोवर के शो से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, जिसमें वो छोटे निक जोनस से मिलते हुए दिखाई दिए हैं।

Advertisement
Instafeed.org

By FARHEEN NAAZ | मनोरंजन - 15 August 2022

बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनस वर्ल्ड के मोस्ट पावरफुल कपूर में से एक माने जाते हैं। प्रियंका और निक की दुनिया भर में जबरदस्त फैन फॉलोइंग। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सुनील ग्रोवर ने निक जोनस के हमशक्ल को ढूंढ निकाला है। जी हां, यह बेहद ही हैरान कर देने वाली बात है।

 दरअसल सुनील ग्रोवर के शो कानपुर वाले खुरानास का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरीके से वायरल हो रहा है, जिसमें निक जोनस के  हमशक्ल की झलक दिखाई गई है। शो का जो पुराना वीडियो सामने आया है उसमें निक जोनस की तरह दिखाने वाला एक बच्चा शो के अंदर आता है। उस बच्चे ने व्हाइट कलर की टी शर्ट पहनी होती है। साथ ही उस बच्चे के निक की तरह ही बाल होते हैं। उस बच्चे को देखकर सुनील ग्रोवर हैरान रह जाते हैं। वो माजक करते हुए कहते हैं- अरे निक जोनस आया है।




प्रियंका चोपड़ा संग शादी की बधाई देते हुए वो निक जोनस के हमशक्ल को कहते हैं- मैं आने वाला था, लेकिन मेरा वीजा नहीं लगा। तभी फराह खान बीच में बोलती है- अरे स्कूल का बच्चा है। सुनील इस पर कमेंट करते हुए कहते हैं- अरे तो वो कौन सा बड़ा है। इस शो का सोनू सूद और फराह खान हिस्सा होते हैं, जोकि निक के हमशक्ल देखकर खूब हसंते हैं। इतना ही नहीं इस वीडियो को देखने के बाद कई लोगों ने भी जमकर कमेंट्स किए हैं। एक यूजर ने लिखा है- वो सच तो में निक जैसा दिख रहा हा। एक ने लिखा- प्रियंका मारेगी बहुत। एक यूजर ने तो ये तक लिख दिया कि सुनील ग्रोवर एपिक हैं।





Advertisement
Image
Advertisement
Comments

No comments available.

Participate in Our Poll