यूपी और बिहार के युवाओं के लिए खास है महीना, सिपाही भर्ती परीक्षा हुई शुरू

यूपी बिहार के युवाओं को हमेशा ही सरकारी नौकरी का इंतजार रहता है जिसके लिए वह भर्ती का इंतजार करते हैं। आपके लिए बड़ी खुशखबरी है क्योंकि यह पूरा महीना आपके लिए बेहद खास रहने वाला है।

प्रतीकात्मक तस्वीर
  • 61
  • 0

यूपी बिहार के युवाओं को हमेशा ही सरकारी नौकरी का इंतजार रहता है जिसके लिए वह भर्ती का इंतजार करते हैं। आपके लिए बड़ी खुशखबरी है क्योंकि यह पूरा महीना आपके लिए बेहद खास रहने वाला है। दरअसल उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने अपने आधिकारिक वेबसाइट पर सूचना तिथि और प्रवेश पत्र तिथि के संबंध में जानकारी जारी की है। आपको बता दें कि, आधिकारिक सूचना के मुताबिक यूपी पुलिस कांस्टेबल सिटी इंटीमेशन स्लिप 10 फरवरी यानी कि आज जारी कर दिया जाएगा। वही कांस्टेबल पद के लिए 17 से 18 फरवरी को लिखित परीक्षा में कुल 48 लाख उम्मीदवार शामिल होंगे इसके अलावा परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली-पाली सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 तक दूसरी पाली दोपहर 3:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक। वहीं अगर बिहार की बात करें तो बिहार में भी शिक्षक पद के लिए भर्ती शुरू की जा रही है.

यहां दिखेगी एडमिट कार्ड का विवरण

नोटिस के मुताबिक, प्री-एडमिट कार्ड 10 फरवरी को जारी किया जाएगा। उम्मीदवारों को इस आर्टिकल में लिंक प्रदान किया जाएगा। उम्मीदवार अपने पंजीकरण नंबर और जन्म तिथि का उपयोग करके आधिकारिक वेबसाइट पर लॉग इन करके अपने शहर का विवरण देख सकेंगे। वहीं, जो उम्मीदवार अपने शहर का विवरण डाउनलोड करने में असमर्थ हैं, वे किसी भी सहायता के लिए 044-47749010 पर संपर्क कर सकते हैं।

सार्वजनिक अधिसूचना जारी

आपको बता दे कि बिहार के लोक सेवा आयोग ने बिहार के सरकारी स्कूलों में कक्षा 1 से 12 तक के लिए उपलब्ध 1,70,461 शिक्षक पदों के लिए शिक्षकों की भर्ती के संबंध में एक सार्वजनिक अधिसूचना जारी की है। बिहार शिक्षक भर्ती 2023 के माध्यम से 1,70,461 पदों पर भर्ती की जा रही है। बिहार शिक्षक आवेदन 2023 के लिए लिंक 15 जून 2023 से सक्रिय हो गया है, जो 12 जुलाई 2023 तक सक्रिय रहेगा।

RELATED ARTICLE

LEAVE A REPLY

POST COMMENT