Trending News: यूपी सीएम ने अभियान 'मिशन शक्ति' शुरू किया, देश में आए 62 हजार मरीज

भारत में कोरोना के पिछले 24 घंटों में 62,212 नए मामले सामने आए, वहीं 70,816 मरीज ठीक भी हुए। इसके अलावा 837 मरीजों की मौत हो गई।

  • 1553
  • 0

दिल्ली की अदालत ने 15 ISI एजेंटों को सुनाई सजा। यूपी सीएम ने अभियान 'मिशन शक्ति' शुरू किया। अमेजन और फ्लिपकार्ट पर नियम तोड़ने का आरोप। ऐसी ही देश, दुनिया से जुड़ी 'आज की खास खबरें' पढ़िए सिर्फ इंस्टाफीड पर...


1: चीन के शिनजियांग में नरसंहार


शुक्रवार को अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि चीन अपने शिनजियांग क्षेत्र में मुसलमानों का नरसंहार कर रहा था। रॉबर्ट ओ'ब्रायन ने एस्पेन इंस्टीट्यूट के दवारा आयोजित किये गए एक ऑनलाइन कार्यक्रम में बताया था। 


2: दिल्ली की अदालत ने 15 ISI एजेंटों को सुनाई सजा 


दिल्ली की एक अदालत ने शुक्रवार को देश के खिलाफ आपराधिक साजिश रचने के लिए आतंकी संगठन ISI से जुड़े 15 लोगों को अलग-अलग जेल की सजा सुनाई। 


 3: यूपी सीएम ने अभियान 'मिशन शक्ति' शुरू किया 


उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने  नवरात्री के शुभ अवसर पर 'मिशन शक्ति' की घोषणा की। इसके मुताबिक पूरे राज्य के 1535 पुलिस स्टेशनों में महिला शिकायतकर्ताओं के लिए एक अलग कमरा बनाया जाएगा। 


 4: तेजस्वी यादव ने की नितीश कुमार पर टिप्पणी 


बिहार विधानसभा चुनावों से पहले, राजद के नेता तेजस्वी यादव ने शुक्रवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की आलोचना की और कहा कि जनता दल  के प्रमुख अब थक गए हैं और वो अब बिहार को और नहीं संभाल पाएंगें।


5: महागठबंधन ने जारी किया चुनावी घोषणा पत्र


 बिहार में महागठबंधन दलों यानि कांग्रेस, राष्ट्रीय जनता दल और वाम दलों ने शनिवार को अपना चुनावी घोषणा पत्र जारी कर दिया। बता दें कि  इस  घोषणापत्र में कानून विधेयक को हटाने पर जोर दिया गया। ये घोषणापत्र तेजस्वी यादव ने कांग्रेस के रणदीप सिंह सुरजेवाला और आदि नेताओं की उपस्थिति में जारी किया गया।


6:  अमेरिका के मुताबिक तुर्की की स्थिति बदतर 


अर्मेनियाई और अज़ेरी सेना ने शुक्रवार को और संघर्ष किए हैं, जिस कारण से नागोर्नो-करबाख एन्क्लेव पर लगभग तीन सप्ताह से चल रही लड़ाई के समाप्त होने की उम्मीद को खत्म कर दिया और अअमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ ने इस सब के लिए तुर्की को दोषी ठहराया है।


7:  फिरोजाबाद में भाजपा नेता की गोली लगने से मौत 


उत्तर प्रदेश के फ़िरोज़ाबाद में नारखी पुलिस स्टेशन के पास कुछ बाइक सवार हमलावरों ने भाजपा नेता डीके गुप्ता को  उनकी दुकान के बाहर गोली मार दी जिस कारण से उनकी मौत हो गई। यह घटना शुक्रवार शाम करीब 8 बजे हुई। 


8: वित्त मंत्रालय ने बजट बनाने की कवायद की


वित्त मंत्रालय ने शुक्रवार को कोरोना महामारी से प्रभावित आर्थिक वृद्धि को धक्का देने के लिए 2021-22 के लिए वार्षिक बजट तैयार करने के लिए कवायद शुरू की।


9: अमेजन और फ्लिपकार्ट पर नियम तोड़ने का आरोप


उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय ने शुक्रवार को एक नोटिस जारी किया। जिसके मुताबिक कुछ ई-कॉमर्स कंपनियां 'कंट्री ऑफ ओरिजिन' के नियमों का उल्लंघन कर रही हैं। सरकार का कहना है कि कुछ प्रोडक्ट पर 'कंट्री ऑफ ओरिजिन' का टैग नहीं है। अगर 15 दिन के अंदर कंपनियों द्वारा नोटिस का जवाब नहीं दिया गया तो कार्रवाई की जाएगी।


10: देश में आए 62 हजार मरीज


भारत में कोरोना के पिछले 24 घंटों में 62,212 नए मामले सामने आए, वहीं 70,816 मरीज ठीक भी हुए। इसके अलावा 837 मरीजों की मौत हो गई।



RELATED ARTICLE

LEAVE A REPLY

POST COMMENT