Hindi English
Login
Image
Image

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

आम आदमी को लगा महंगाई का झटका, जानिए LPG सिलेंडर की कीमतों में कितना हुआ इजाफा

सरकारी तेल कंपनियों ने घेरलू गैंस सिलेंडर पर 25 रुपये की बढ़ोतरी कर डाली है। वहीं, कॉमर्शियल सिलेंडरों के दाम 6 रुपये घट गए हैं। यहां जानिए अपने राज्य के हिसाब से सिलेंडर की कीमत।

Advertisement
Instafeed.org

By Deepakshi | व्यापार - 04 February 2021

आज कल आम आदमी की जिंदगी जीना कोई आसान काम नहीं है। हम ये बात इसीलिए कह रहे हैं कि उनके खाते में इस वक्त अच्छी चीजें नहीं आ रही है बल्कि उन्हें झटके पर झटके सहने को मिल रहे हैं। एक बार फिर केंद्र सरकार ने आम आदमी को करारा झटका दिया है। तेल की कीमतों में बढ़त के बीच अब घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के दामों में इजाफा करके आम जनता के लिए मुसीबत खड़ी कर दी है। जानकारी के लिए आपको यहां  बता दें कि सरकारी तेल कंपनियों ने घेरलू गैंस सिलेंडर पर 25 रुपये की बढ़ोतरी कर डाली है। वहीं, कॉमर्शियल सिलेंडरों के दाम 6 रुपये घट गए हैं।

आज से ही नए दरें लागू कर दी जाएगा। इसका असर अब देखने को भी मिला है। दामों में इजाफा होने के बाद यूपी के आगरा में 14 किलोग्राम घरेलू गैस के सिलेंडर की कीमत 732 रुपया हो गई है। वहीं, इससे पहले इसकी कीमत 707 रुपये थी। इसके अलावा पटना में सिलेंडर के दाम 817.50 रुपया हो गया है।

इन सबसे पहले तेल कंपनियों ने 1 फरवरी को कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम को 190 रूपये प्रति सिलेंडर कर दिए थे। जिस वक्त ये दाम बढ़ाए गए थे उस दिन घरेलू सिलेंडरों के दामों में कुछ बदलाव नहीं हुआ था।

वहीं, हम आपको ये जानकारी देना चाहते हैं कि दिसंबर के महीने में पिछले साल तेल कंपनी ने घरेलू रसोई गैस के दाम दो बार बढ़ाए थे। पहले 2 दिसंबर को 50 रुपये और फिर 15 दिसंबर को 50 रुपये फिर बढ़ाए थे। हमेशा ऐसा होता है कि कंपनिया हर महीने की पहली तारीख को सिलेंडर की कीमतों में बदलाव करती है लेकिन उनकी जानकारी भी सार्वजनिक करती है। परंतु ऐसा कुछ भी नहीं हुआ है। 

आइए आपको बताते हैं 19 किलोग्राम वाले कर्मशियल गैस सिलेंडर की नई कीमते यहां - 

1. दिल्ली में 1533.00

2. कोलकत्ता में 1598.50

3. मुंबई में 1482.50

4. चेन्नई में 1649.00

यहां चेक करें एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमते- 


Advertisement
Image
Advertisement
Comments

No comments available.