Hindi English
Login
Breaking News

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

डॉट उर्फ अदिति सैगल बड़े पर्दे पर साइंस-फिक्शन थ्रिलर 'डेसिबल' के साथ करेंगी डेब्यू 

अदिति सैगल अब बड़े पर्दे पर धमाकेदार एंट्री करने जा रही हैं। वह नजर आएंगी साइंस-फिक्शन थ्रिलर फिल्म 'डेसिबल' में, जिसका निर्देशन विनीत जोशी ने किया है।

Advertisement
Image Credit: अदिति सैगल
Instafeed.org

By Taniya Singh | Delhi, Delhi | मनोरंजन - 19 March 2025

मल्टी-टैलेंटेड आर्टिस्ट डॉट उर्फ अदिति सैगल अब बड़े पर्दे पर धमाकेदार एंट्री करने जा रही हैं। वह नजर आएंगी साइंस-फिक्शन थ्रिलर फिल्म 'डेसिबल' में, जिसका निर्देशन विनीत जोशी ने किया है और जिसे विन जोस प्रोडक्शंस ने प्रोड्यूस किया है।


जोया अख्तर की फिल्म 'द आर्चीज़' में 'एथेल' के किरदार से दर्शकों का दिल जीतने के बाद, डॉट अब 'डेसिबल' में एक बिल्कुल अलग अवतार में दिखाई देंगी। फिल्म में वह अभिनेता सनी सिंह के साथ मुख्य भूमिका में हैं। दोनों मिलकर एक ऐसी रहस्यमयी यात्रा पर निकलते हैं, जहां छिपे हुए खतरनाक राज सामने आते हैं और उनकी दुनिया हमेशा के लिए बदल जाती है।


एक शांत से कस्बे की पृष्ठभूमि में बनी 'डेसिबल' एक साइंस-फिक्शन थ्रिलर है, जिसमें इंसानी रिश्तों की बारीकियों को एक बेहद अनोखे डिवाइस 'डेसिबल' के जरिए दिखाया गया है। यह डिवाइस बीते वक्त की आवाज़ों को निकालने में सक्षम है। फिल्म में साइलेंस और नॉइस और उथल-पुथल के बीच की महीन रेखा को बेहद रोमांचक अंदाज में पेश किया गया है।


फिल्म के बारे में बात करते हुए डॉट ने कहा, "एक म्यूज़िशियन होने के नाते, साउंड मेरे लिए पहले से ही बहुत खास और जादुई है। जब मैंने सुना कि 'डेसिबल' एक ऐसी कहानी है जिसमें आवाज़ के जरिए अतीत को उजागर किया जाता है, तो मुझे ये कॉन्सेप्ट बेहद दिलचस्प लगा। इसमें साइंस-फिक्शन है, मिस्ट्री है और एक शानदार ड्रामा भी है। यह बहुत ही इंटेंस और इमोशनल कहानी है और मैं चाहती हूं कि लोग इसे जल्द देखें।"


इस इमोशनल ड्रामा, रहस्य और साइंस का दिलचस्प संगम 'डेसिबल' न सिर्फ दर्शकों के लिए एक नया अनुभव लेकर आएगा, बल्कि डॉट के फिल्मी करियर की शानदार शुरुआत भी करेगा।

Instafeed Editorial Desk
Instafeed Editorial Desk ✔ Verified
राष्ट्रीय, राजनीति, खेल, मनोरंजन और ग्राउंड सिटीजन रिपोर्टिंग · तथ्य-जांच और आधिकारिक स्रोतों पर आधारित।
Advertisement
Comments

No comments available.

Advertisement
Advertisement