Hindi English
Login
Image
Image

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

टीवी के सबसे महंगे होस्ट बन गए हैं सलमान खान, KBC के अमिताभ बच्चन को भी छोड़ गए पीछे

बिग बॉस 18 का नया सीजन शुरू हो रहा है इस शो में फैंस अपने फेवरेट कलाकार सलमान खान को देखकर बेहद खुश हैं। बता दें कि, नए सीजन में भाईजान अपनी फीस बढ़ा चुके हैं।

Advertisement
Image Credit: सलमान खान
Instafeed.org

By Taniya Instafeed | मनोरंजन - 07 October 2024

बिग बॉस 18 का नया सीजन शुरू हो रहा है इस शो में फैंस अपने फेवरेट कलाकार सलमान खान को देखकर बेहद खुश हैं। बता दें कि, नए सीजन में भाईजान अपनी फीस बढ़ा चुके हैं। इतना ही नहीं, वह 'कौन बनेगा करोड़पति' होस्ट अमिताभ बच्चन को भी फीस के मामले में पछाड़ रहे हैं। इससे पहले कई सीजन में सलमान खान नजर नहीं आए थे जिसके बाद फैंस एक्टर को वापस लाने की डिमांड कर रहे थे। हालांकि, अब सलमान खान बिग बॉस के नए सीजन में नजर आएंगे।

सलमान खान की 1 महीने की फीस 

बिग बॉस 18 के लिए सलमान खान एक महीने में 60 करोड़ रुपए चार्ज कर रहे हैं। 15 हफ्ते चलने वाले इस शो में सलमान खान की टोटल फीस 250 करोड़ रुपए के करीब हो गई है। सलमान खान बिग बॉस सीजन 18 के नए शो के लिए मोटी फीस चार्ज कर रहे हैं। फैंस लगातार एक्टर को शो में देखने के लिए बेकरार थे अब उनका इंतजार भी इसी के साथ खत्म हो रहा है।

कहां देख सकते हैं बिग बॉस का नया सीजन

शो 'बिग बॉस 18' के शो को आप कलर्स चैनल पर देख सकते हैं। इसके अलावा ओटीटी पर जिओ सिनेमा पर प्रसारित किया जाएगा। बता दें कि, शो से सलमान खान का नाम जोड़ने के बाद अब नए सीजन में चार चांद लग गया है। टीआरपी की बात करें तो यह काफी आगे जाने वाली है। इस बार शो में कई दमदार कंटेस्टेंट भी नजर आएंगे जो गेम को मजेदार बनाएंगे।

कौन-कौन से कंटेस्टेंट आएंगे नजर 

बिग बॉस सीजन 18 में गुरुचरण सिंह, हेमा शर्मा, चुम दरांग, एलिस कौश‍िक, अरफीन खान, सारा अरफीन खान, करणवीर मेहरा, चाहत पांडेय, मुस्‍कान बामने, नायरा बनर्जी, शहजादा धामी, अविनाश मिश्रा, श‍िल्‍पा श‍िरोडकर, विव‍ियन डीसेना, तेजिंदर सिंह बग्‍गा, श्रुतिका अर्जुन, रजत दलाल, गुणरत्न सदावर्ते शो में नजर आएंगे। इस बार शो में कितना धमाल और कितनी मस्ती होती है यह देखने लायक होगा।

Advertisement
Image
Advertisement
Comments

No comments available.