Hindi English
Login
Image
Image

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

मलाइका अरोड़ा संग उम्र के फासले पर अर्जुन कपूर ने तोड़ी चुप्पी, दिया करारा जवाब

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के बीच करीब 12 साल का फर्क है। इसी पर अर्जुन रिएक्ट करते हुए दिखाई दिए है।

Advertisement
Instafeed.org

By FARHEEN NAAZ | मनोरंजन - 28 August 2022

अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा अपने काम के साथ अपने अफेयर को लेकर चर्चा का विषय बने रहते हैं लोगों को दोनों की जोड़ी काफी ज्यादा दिलचस्प लगती है। कुछ लोग जहां इस जोड़ी की तारीफ करते हुए दिखाई देते हैं तो वहीं कुछ लोग ऐसे हैं जो कि इन्हें ट्रेल करते हुए नजर आते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के बीच करीब 12 साल का फर्क है।


 मलाइका अरोड़ा जहां 48 साल की है तो वही अर्जुन कपूर 37 साल के हैं। कुछ लोग मलाइका अरोड़ा को बुढ़िया तक कह देते हैं। वही, कुछ लोग इनकी जोड़ी पर हंसते हुए दिखाई देते हैं, लेकिन इन दोनों को इस बात से बिल्कुल भी फर्क नहीं पड़ता हाल ही में अर्जुन कपूर ने एक इंटरव्यू में मलाइका अरोड़ा के साथ अपनी एज गैप को लेकर बात कही थी। उन्होंने कहा,' मेरे और मलाइका में उम्र का फासला है और हमें इससे कोई दिक्कत नहीं है। हमारे आसपास के लोगों को कोई दिक्कत नहीं है, इतना काफी है। बाहर वाले जो सोचते हैं वो सोचते रहें, उनका हम कुछ भी नहीं कर सकते। सोच बदलना इतना आसान नहीं है। हम प्यार करते हैं अगर हम उदाहरण बनते हैं तो मैं इससे खुश हूं।'


आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर पिछले 4 साल से एक दूसरे को डेट कर रहे है। दोनों अपने रिश्ते को खुलकर एंजाॅय रहे है। की जानकारी के लिए बता दें कि अर्जुन कपूर को डेट करने से पहले मलाइका अरोड़ा ने अब्बास खान के साथ शादी की थी 19 साल तक की शादी बेहद ही खूबसूरत तरीके से चलती रही लेकिन 2017 में दोनों ने अलग होने का फैसला लिया तलाक के बाद ही मलाइका ने अर्जुन के साथ अपना रिश्ता ऑफिशयली ही कबूल लिया था।

Advertisement
Image
Advertisement
Comments

No comments available.