Story Content
सांसद भारतीय संविधान का एक अहम हिस्सा है यह देश की शान की नींव रखता है। संविधान दिवस के मौके पर आप बॉलीवुड की कई मूवीस को देख सकते हैं जो सच्ची घटनाओं को बताती है। इन फिल्मों का संबंध सीधा संविधान के कानून से है। यह संविधान और संसद से संबंधित कानून से रूबरू कराती है।
अनुच्छेद 15
इस फिल्म में आयुष्मान खुराना एक पुलिस अधिकारी की भूमिका निभा रहे हैं। एक्टर एक ऐसे गांव में तैनात है जहां पर ज्यादातर निवासी दलित हैं। एक्टर हत्याओं और यौन उत्पीड़न के मामले की जांच करते हैं। इस दौरान लागू होने वाले कानून हमारे संविधान में भी शामिल है।
अलीगढ़
मनोज बाजपेई की फिल्म 'अलीगढ़' में उन्होंने अहम भूमिका निभाई है। फिल्म में राजकुमार राव भी एक जर्नलिस्ट का किरदार निभा रहे हैं। फिल्म में मनोज बाजपेई कॉलेज के प्रोफेसर का किरदार निभा रहे हैं, जिन्हें यह कहकर निकाल दिया जाता है कि वह समलैंगिक हैं। हमारे संविधान में समलैंगिक कानून को लेकर इस फिल्म पर जोर दिया गया है।
धारा 375
फिल्म धारा 375 में यौन उत्पीड़न का मामला दिखाया गया है। यह फिल्म उन चीजों का डटकर सामना करती है जो सामाजिक रूप से खुलकर नहीं दिखाए जाते हैं। इस फिल्म में कानूनी प्रणाली को सटीक रूप से दिखाया गया है। फिल्म में मीरा चोपड़ा, अक्षय खन्ना और ऋचा चड्ढा नजर आए थे।
आईपीसी 420
फिल्म 'आईपीसी 420' की धारा हमारे संविधान की मजबूती है। इस फिल्म में भी आर्थिक अपराध को दिखाया गया है जिसका विरोध किया जाता है। यह फिल्म एक मध्यम वर्गीय व्यक्ति की है जिस पर धन की हेरा-फेरी का आरोप लगा दिया जाता है। इस फिल्म को लोगों ने भी बेहद पसंद किया था।




Comments
Add a Comment:
No comments available.