Hindi English
Login
Image
Image

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

मलाइका ने शेर की वेकेशन की तस्वीर, दिखी मिस्ट्री मैन की झलक

इस समय अर्जुन कपूर के ब्रेकअप की अफवाहें सामने आ रही है। वहीं, मलाइका अरोड़ा खान वेकेशन एंजॉय कर रही हैं।

Advertisement
Image Credit: मलाइका अरोड़ा
Instafeed.org

By Taniya Instafeed | मनोरंजन - 02 September 2024

इस समय अर्जुन कपूर के ब्रेकअप की अफवाहें सामने आ रही है। वहीं, मलाइका अरोड़ा खान वेकेशन एंजॉय कर रही हैं। एक्ट्रेस ने अपने वेकेशन की कुछ तस्वीरें शेयर की है जिसमें मिट्री मैन की झलक नजर आ रही है। इस तस्वीर को देखने के बाद से अर्जुन कपूर का दिल टूट गया है उन्होंने एक क्रिप्टिक पोस्ट भी शेयर किया है। अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा खान के ब्रेकअप की अफवाहें लंबे समय से चल रही है। फिलहाल, अर्जुन कपूर ने जो पोस्ट किया है इसे फैंस मलाइका अरोड़ा से जोड़कर देख रहे हैं।


अर्जुन कपूर की इंस्टाग्राम स्टोरी 

अर्जुन कपूर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में एक नोट शेयर किया है जिसमें लिखा है, 'पॉजिटिव रहने का मतलब यह नहीं की चीजें ठीक हो जाएगी, बल्कि इसका मतलब यह है कि आप ठीक रहेंगे, चाहे चीजें कैसी भी हो।' इसी बीच मलाइका अरोड़ा की डेटिंग की अफवाहें भी उड़ रही है। जब से एक्ट्रेस छुट्टियां मना कर लौटी हैं, तब से अफवाहों का सिलसिला जारी है।

मलाइका के वेकेशन की तस्वीर

मलाइका अरोड़ा ने अपने वेकेशन की कुछ तस्वीरें अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर शेयर की है। इस दौरान वह नियॉन कलर की बिकनी पहने हुए फूड इंजॉय कर रही हैं। इन्हीं कुछ तस्वीरों में मिस्ट्री मैन की झलक सामने आ रही है, जिसमें उनका चेहरा क्लियर नजर नहीं आ रहा। इस तस्वीर को देखने के बाद से फैन का यह कहना है की मलाइका को एक बार फिर प्यार मिल गया है।

Advertisement
Image
Advertisement
Comments

No comments available.