Hindi English
Login
Image
Image

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

दीपिका पादुकोण के बेबी गर्ल से मिले मुकेश अंबानी, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

दीपिका पादुकोण ने 8 सितंबर को NH रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में बेबी गर्ल को जन्म दिया था इस खबर के सामने आते ही सोशल मीडिया पर कपल को काफी बधाइयां मिल रही है।

Advertisement
Image Credit: मुकेश अंबानी
Instafeed.org

By Taniya Instafeed | मनोरंजन - 10 September 2024

दीपिका पादुकोण ने 8 सितंबर को NH रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में बेबी गर्ल को जन्म दिया था इस खबर के सामने आते ही सोशल मीडिया पर कपल को काफी बधाइयां मिल रही है। फैंस और बॉलीवुड सेलिब्रिटीज कपल के बच्चे को अपना आशीर्वाद और प्यार दे रहे हैं। इतना ही नहीं, रिलायंस इंडस्ट्री के अध्यक्ष मुकेश अंबानी भी दीपिका पादुकोण की बेबी गर्ल से मिलने के लिए अस्पताल पहुंचे हैं। इस दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।


अंबानी परिवार के क्लोज है दीपिका-रणवीर

दीपिका पादुकोण अपनी प्रेगनेंसी के दौरान अंबानी परिवार के ग्रैंड वेडिंग फंक्शन में पहुंची थीं। इसके अलावा रणवीर सिंह भी प्रे-वेडिंग फंक्शंस को काफी एंजॉय कर रहे थे। अनंत अंबानी और राधिका मरचेंट की शादी के दौरान रणवीर सिंह ने अपनी डांस परफॉर्मेंस से चार चांद भी लगाया था। वहीं, अब मुकेश अंबानी कपल के खुशी के मौके पर उनके घर आई नन्ही परी को आशीर्वाद देने पहुंचे हैं।

इन सेलिब्रिटीज ने दी बधाई 

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के घर नन्ही परी ने जन्म लिया है जिसके बाद बॉलीवुड के कई सेलिब्रिटीज ने कपल को बधाइयां दी है। दीपिका पादुकोण ने अपने इंस्टाग्राम पर बच्चे के आने की खुशी शेयर की थी, इसके बाद प्रियंका चोपड़ा, कैटरीना कैफ, अर्जुन कपूर, परिणीति चोपड़ा जैसे तमाम कलाकारों ने ढेर सारी शुभकामनाएं दी है। 

दीपिका पादुकोण का वर्क फ्रंट 

दीपिका पादुकोण के वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'कल्कि' में देखा गया था। इसके बाद अब एक्ट्रेस जल्द ही 'सिंघम अगेन' में रणवीर सिंह के साथ नजर आने वाली है। यह फिल्म 1 नवंबर 2024 को रिलीज होने के लिए तैयार हो चुकी है।

Advertisement
Image
Advertisement
Comments

No comments available.