Hindi English
Login
Image
Image

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

Ghum hai kisi ke pyar main: कौन आया ऋतुराज और तेजस्विनी के प्यार के बीच?

स्टारप्लस के सीरियल गुम है किसी के प्यार में नया मोड़ आने वाला है. जहां मुक्ता बनेगी ऋतुराज और तेजस्विनी के प्यार के बीच की दीवार. अब ये देखना काफी दिलचस्प होगा कि शो में आगे क्या होने वाला है?

Advertisement
Instafeed.org

By Ria Singh | मनोरंजन - 11 February 2025

क्या मुक्ता लगा देगी ऋतुराज और तेजस्विनी के प्यार पर फुल स्टॉप? क्यों मुक्त और मोहित ने कि नील की जमकार खातिरदारी? क्या नील तेजस्विनी के लिए ठुकरा देगा अपनी आई का लाया रिश्ता? क्यों नील की टांग खिंचती नज़र आई तेजस्विनी? स्टारप्लस के सीरियल गुम हैं किसी के प्यार में की कहानी में आपको देखने को मिलने वाला है काफी ही हाई वोल्टेज ड्रामा। जहां पर शो की कहानी एक नया मोड़ लेकर आने वाली है।

 

क्यों तेजस्विनी खींचेगी नील की टांग?

दरअसल, शो के आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे कि मोहित और मुक्ता नील से इम्प्रेस हो जातें हैं, जिसके चलते वो उसे एक थैंक्यू डिनर पर इनवाइट करेंगे। लेकिन नील डिनर के लिए मना कर देगा। जिसके बाद तेजस्विनी नील को घर छोड़ने के लिए और साथ ही मदद करने के लिए धन्यवाद कहती नज़र आई। इसके अलावा तेजस्विनी नील को डिनर के लिए इन्वाइट करेगी। जहां वो नील की टांग खिंचती हुई भी नज़र आई।

 

क्यों मोहित-मुक्ता ने की नील की खातिरदारी?

ऐसे में नील उनके साथ डिनर करने के लिए राज़ी हो जाएगा। जहां मुक्त और मोहित नील की खूब खातिरदारी करते नज़र आएंगे। जहां मुक्त नील को प्यार से खाना परोस रही होगी तो वहीं दूसरी तरफ मोहित नील के लिए एक लिफाफा लेकर आएगा। जिसमें नील के आने जाने का खर्चा होगा। लेकिन नील उसे लेने से साफ इंकार कर देगा।

 

क्यों तेजस्विनी को आया ऋतुराज का कॉल?

जहां वो मोहित और मुक्ता से पैसे लेने की खातिर उनका आशीर्वाद मांगता हुआ नज़र आया। ऐसे में मोहित नील की सादगी और तमीज़ देख कर उससे और भी इम्प्रेस हो जाएगा। हालांकि, वहीं तेजस्विनी फोन पर ऋतुराज से बात करती दिखेगी। जहां ऋतुराज और वो एक दूसरे से ढेर सारी बातें करते नज़र आएंगे। ऐसे में मुक्त और मोहित का गुस्सा काफी हाई हो जाएगा और वो तेजस्विनी से जब पूछेंगे कि वो किस से बात कर रही थी तो वो झूठ बोल देगी।

 

क्यों मोहित-मुक्ता ने लगाई तेजा की क्लास?

जिसके चलते नील वापस नागपुर जाने के लिए निकल जाएगा। वहीं फिर मोहित और मुक्ता तेजस्विनी पर काफी ही भड़कते हुए नज़र आए। जहां मुक्ता ने तेजस्विनी को ऋतुराज से मिलने के लिए साफ मना कर दिया। जिसके बाद तेजस्विनी ऋतुराज की वकालत करती हुई नज़र आएगी। लेकिन मोहित ऋतुराज को बदतमीज़ का टैग देगा तो वहीं नील की तारीफों के पुल बांधता हुआ नज़र आएगा।

 

क्यों नील को सुननी पड़ी खरी-खरी?

वहीं दूसरी तरफ नील के देर घर जाने पर उसके बाबा उसे खूब खरी-खोटी सुनाते हुए नज़र आएंगे। ऐसे में नील अपनी सफाई में कुछ भी नहीं बता पाएगा। ऐसे में नील से बाकी घरवाले भी सवाल जवाब करने लगेंगे लेकिन नील किसी को भी सच नहीं बता पाएगा और इसी बीच नील की आई उसकी शादी के लिए लड़कियों के फोटो दिखाना शुरू कर देगी। लेकिन नील उन लड़कियों की तस्वीरें देखते हुए भी तेजस्विनी के ख्यालों में डूब जाएगा।

 

क्या तेजा मोहित-मुक्ता को मना पाएगी?

वहीं दूसरी तरफ तेजस्विनी मुक्ता और मोहित को मनाने की पूरी कोशिश करेगी। लेकिन घर में कोई भी उससे बात नहीं करेगा। जिसके बाद तेजस्विनी काफी ही परेशान नज़र आएगी। लेकिन अब ऐसे में ये देखना तो काफी ही दिलचस्प होगा कि क्या तेजस्विनी अपने आई बाबा के लिए छोड़ देगी ऋतुराज को?

इस सीरियल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों को जानने के लिए बनें रहें इंस्टाफीड के साथ।

Advertisement
Image
Advertisement
Comments

No comments available.