Hindi English
Login
Image
Image

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

शक्ति कपूर ने अपनी खलनायकी से जीता लोगों का दिल, आज मना रहें है जन्मदिन

बॉलीवुड के खलनायक एक्टर शक्ति कपूर आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। बॉलीवुड इंडस्ट्री में एक्टर ने अपनी खलनायकी से लोगों का खूब मनोरंजन किया है।

Advertisement
Image Credit: शक्ति कपूर
Instafeed.org

By Taniya Instafeed | मनोरंजन - 03 September 2024

बॉलीवुड के खलनायक एक्टर शक्ति कपूर आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। बॉलीवुड इंडस्ट्री में एक्टर ने अपनी खलनायकी से लोगों का खूब मनोरंजन किया है। हिंदी सिनेमा में शक्ति कपूर ने एक से बढ़कर एक यादगार फिल्में दी हैं। इंडस्ट्री में शक्ति कपूर की कॉमेडी दर्शकों को बहुत पसंद आई है अपनी फिल्मों में विलेन का किरदार निभाने के बाद वह नंबर वन खलनायक का स्थान पा चुके हैं। 

शक्ति कपूर की सुपरहिट फिल्में 

शक्ति कपूर ने अपने करियर में कई सुपरहिट फिल्में की है जिनमें राजा बाबू, नंदू, अंदाज अपना अपना, क्राइम मास्टर गोगो आदि शामिल है। इन सभी फिल्मों से एक्टर ने दर्शकों का खूब दिल जीता है उन्होंने अपनी शुरुआती करियर में भी विलन का रोल निभाया था जिससे काफी पॉपुलर हुए। शक्ति कपूर पंजाबी परिवार से ताल्लुक रखते हैं उनके पिता एक टेलर थे और मां हाउसवाइफ थीं। 

शक्ति कपूर ने की है लव मैरिज

शक्ति कपूर ने अपने फ़िल्मी करियर में 720 ज्यादा फिल्मों में काम किया है। उन्होंने हिंदी, असमिया, उड़िया, बंगाली, पंजाबी आदि भाषाओं में भी काम किया है। लोगों को शक्ति कपूर का विलेन और कॉमेडियन का किरदार बहुत पसंद आता है यह वह किरदार है जिससे एक्टर ने लोकप्रियता हासिल की है। फिल्मी पर्दे पर मशहूर एक्टर ने प्रेम विवाह किया है उन्होंने शिवांगी कोल्हापुरी से शादी की है जो एक मशहूर अभिनेत्री पद्मिनी कोल्हापुरी की छोटी बहन है।

पिता की तरह है श्रद्धा कपूर

शक्ति कपूर के दो बच्चे हैं श्रद्धा कपूर और सिद्धांत कपूर। एक्टर की बेटी श्रद्धा कपूर पिता के नक्शे कदम पर चलती हैं और उन्होंने भी बॉलीवुड में खास पहचान बनाई है। हाल ही में एक्ट्रेस की फिल्म 'स्त्री 2' जबरदस्त सक्सेस कर रही है। श्रद्धा कपूर अपनी फिल्म की सक्सेस को लेकर इंस्टाग्राम पर दूसरी ऐसी इंडियन है जिन्हें सबसे ज्यादा लोग फॉलो करते हैं।

Advertisement
Image
Advertisement
Comments

No comments available.