Hindi English
Login
Image
Image

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

सिंघम अगेन ने फैंस को किया इंप्रेस, खुशी से झूम उठे लोग

फिल्म 'सिंघम अगेन' ने आज थिएटर में धूम मचा दिया है। लोगों को यह फिल्म इंप्रेस करने में कामयाब रही है। जिस तरह का क्रेज फिल्म के ट्रेलर ने बनाया था उस मुताबिक मूवी छा गई।

Advertisement
Image Credit: अजय देवगन
Instafeed.org

By Taniya Instafeed | मनोरंजन - 01 November 2024

फिल्म 'सिंघम अगेन' ने आज थिएटर में धूम मचा दिया है। लोगों को यह फिल्म इंप्रेस करने में कामयाब रही है। जिस तरह का क्रेज फिल्म के ट्रेलर ने बनाया था उस मुताबिक मूवी छा गई। अजय देवगन के फैंस एक्टर की खूब तारीफ कर रहे हैं। सिंघम अगेन आज थिएटर में भूल भुलैया 3 को टक्कर देती हुई नजर आई। हालांकि, एक साथ दो फिल्में रिलीज होने के बावजूद भी मूवी को किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ है। फिल्म के कलेक्शन की बात करें, तो आने वाले वीकेंड में अच्छा बिजनेस करेगी।


फैंस को पसंद रही है फिल्म 

फिल्म 'सिंघम अगेन' फैंस को बेहद पसंद आ रही है। रोहित शेट्टी की कॉप यूनिवर्स की यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी रिकॉर्ड बनाने के लिए निकल चुकी है। फिल्म में कॉप यूनिवर्स के सभी कलाकार नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी फैंस अपने रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'ब्लॉकबस्टर सिंघम अगेन।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'रोहित शेट्टी की फिल्म सुपरहिट है।' तीसरे यूजर ने लिखा, 'अर्जुन कपूर की एंट्री सिनेरियो बदल रही है।'

कॉप यूनिवर्स की सुपरहिट फिल्म

डायरेक्टर रोहित शेट्टी की कॉप यूनिवर्स की ये फिल्म एक सुपरहिट सीरीज है। इससे पहले सिंघम के 2 पार्ट बॉक्स ऑफिस पर हिट रहे थे। अब इसका तीसरा पार्ट भी रिलीज हो गया है। इस पार्ट से भी मेकर्स को बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ने की उम्मीद है। फिल्म में मल्टीस्टारर कास्टिंग की गई है।

Advertisement
Image
Advertisement
Comments

No comments available.