Hindi English
Login
Image
Image

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

तारक मेहता की झील ने की अदित्य संग शादी, लाल जोड़े में कमाल की लगी एक्ट्रेस

सीरियल तारक मेहता का उल्टा चश्मा में सोनू का रोल निभाने वाली एक्ट्रेस झील मेहता ने अब शादी कर लीहै। उन्होंने अपने ब्वॉयफ्रेंड आदित्य दुबे संग 28 दिसंबर के दिन शादी की है।

Advertisement
Image Credit: झील मेहता
Instafeed.org

By Taniya Instafeed | Delhi, Delhi | मनोरंजन - 31 December 2024

सीरियल तारक मेहता का उल्टा चश्मा में सोनू का रोल निभाने वाली एक्ट्रेस झील मेहता ने अब शादी कर लीहै। उन्होंने अपने ब्वॉयफ्रेंड आदित्य दुबे संग 28 दिसंबर के दिन शादी की है। झीले मेहता ने लेकिन अब अपनी शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसमें वो कमाल की नजर आ रही है। शादी के वीडियो में वो लाल कलर के जोड़े में खूबसूरत लग रही है। एक्ट्रेस के वीडियो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।


शादी वाले दिन झील मेहता ने लाल कलर का जोड़ा पहना हुआ था और उनके बॉयफ्रेंड आदित्य दुबे क्रीम कलर की शेरवानी पहनी हुई थी. दूल्हे-दुल्हन एक-दूसरे को वरमाला पहनाते हुए इमोशनल हो गए। उनकी शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस कमेंट सेक्शन में बधाई दे रहे हैं। वेडिंग वीडियो में झील कहती हैं कि उन्होंने इतनी खुशी पहले कभी महसूस नहीं की। वह इतनी खुश हैं कि वह इसे हैंडल नहीं कर पा रही हैं। वह इतने सालों में बने प्यार को महससू करना बंद नहीं कर सकतीं। वीडियो के कमेंट सेक्शन में उन्होंने लिखा, 'आप सभी के लिए प्यार और केवल प्यार जो हमारे इस जश्न का हिस्सा थे।'

 

चून्नी ने लुटी वाहवाही


वहीं, वीडियो में अदित्य ने झील की मांग भरी और सारे पल कैमरे में कैद हो गए। यहां उन्होंने अदित्य के सरनेम दुबे को अलग तरह से इस्तेमाल किया था। इस खूबसूरत वीडियो को देखने के बाद एक यूजर ने कहा, 'रोंगटे खड़े हो गए। आप सभी के लिए बहुत खुश हूं।' एक ने कहा, 'आप दोनों बहुत प्यारे हैं। बधाई हो।'

Advertisement
Image
Advertisement
Comments

No comments available.