Story Content
इस पार्टी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। साथ ही इन दिनों सलमान खान की फिल्म 'सिकंदर' भी सुर्खियों में छाई हुई है। सलमान ने इस पार्टी में बेसिक ब्लैक टी-शर्ट और डेनिम के साथ अपने लुक को पेयर किया था।

इस पार्टी में सलमान की रुमर्ड गर्लफ्रेंड यूलिया वंतूर, सोनाली बेंद्रे और शमिता शेट्टी भी नजर आईं। यूलिया वंतूर ने खूबसूरत लॉन्ग सूट पहना था, जिसमें वे बेहद सुंदर लग रही थीं। सोनाली बेंद्रे ने पिंक रंग का सूट पहना था, जबकि शमिता शेट्टी ने व्हाइट सूट पहना था। दोनों ही इस सूट में बहुत प्यारी लग रही थीं।

पार्टी में नए कपल सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल भी नजर आए। यह सोनाक्षी की पहली ईद थी, जिसमें वह ट्रेडिशनल सूट पहने हुई नजर आईं। दोनों का लुक काफी गॉर्जियस लग रहा था।

सलमान की इस पार्टी में नेहा धूपिया अपने पति के साथ ब्लैक और व्हाइट रंग की साड़ी में नजर आईं। वहीं उनके पति ने खाकी रंग का कुर्ता पहना था। दोनों का लुक काफी शानदार लग रहा था।

ईद की इस पार्टी में जैकी श्रॉफ और चंकी पांडे भी नजर आए। जैकी का ब्लू डेनिम जैकेट और हैट वाला अंदाज लोगों को काफी पसंद आया।

सलमान खान की ईद पार्टी में एक्टर नील नितिन मुकेश और उनकी पत्नी भी पोज देती नजर आए।

पार्टी में बॉबी देओल, सिध्दांत चतुर्वेदी, शब्बीर अहलूवालिया और अलीजेह अग्निहोश्री और भी कई सितारे मौजूद थे, जिनकी मौजूदगी ने पार्टी की शोभा और भी बढ़ा दी।





Comments
Add a Comment:
No comments available.