Hindi English
Login
Image
Image

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

Pet Care Tips: अपने पालतू जानवरों का घर में इस तरह रखें खास ख्याल, फॉलो करें ये स्पेशल टिप्स

जिस तरह परिवार के हर सदस्य को देखभाल की आवश्यकता होती है उसी तरह जानवरों को भी प्यार और देखभाल की जरुरत होती है।

Advertisement
Instafeed.org

By Asna | लाइफ स्टाइल - 13 November 2020

हम सभी किसी न किसी चीज का शौक जरुर रखते है। कुछ लोगों को अनेक प्रकार के जानवरों को पालने शौक होता है पर क्या आपको पता है इस शौक को पूरा करने लिए कई बातों का ध्यान रखना जरुरी होता है। लेकिन जिस तरह परिवार के हर सदस्य को देखभाल की आवश्यकता होती है उसी तरह जानवरों को भी प्यार और देखभाल की जरुरत होती है।

 इसके साथ  जब आप घर में पालतू डॉग्स को लाते है तो  आपको उनकी देखभाल करने के साथ खेलना भी चाहिए। आपको समय- समय पर उनके के लिए वक्त निकालना चाहिए। जिससे उन्हें एक अलग सी खुशी मिलती है। वही नियमित रूप से अपने पालतू जानवरों के साथ खेलना उन्हें खुश रखने के लिए काफी है। आइए जानें ये सरल तरीके जिनसे आप अपने डॉग्स को खुश और उनकी सेहत को स्वस्थ रख सकते हैं।

1. उनके साथ खेलने के लिए लें खिलौने 

आजकल ऑनलाइन ही डॉग्स के खेलने के लिए कई खिलौने उपलब्ध हैं जिन्हें आप खरीद सकते हैं। क्योंकि डॉग्स को खिलौनों के साथ खेलना बेहद पसंद है। यही नहीं इनके साथ वो कई घंटों तक खेल सकते है।

2.देखभाल पर दें ध्यान

 अपने डॉग्स को प्यार और देखभाल देने के साथ-साथ उन्हे खुश रखना भी बेहद जरुरी है। इसके साथ ही आप उन्हें अपने बच्चे की तरह मानें और बिना किसी झिझक के उन्हें प्यार दें जिससे वे खुश रहेंगे।


3.उनके साथ नियमित रूप से खेलें

आप अपने डॉग्स के साथ खेलने के लिए समय निकालें। वही उन्हें एक्टिव और चुस्त रखने के लिए आप भागदौड वाला गेम भी खेल सकते है।

4. उनके लिए एक रूटीन प्लान करें

अपने डॉग्स का एक रुटीन शे᠎ड्‌यूल् बनाएं जैसे खेलना, खिलाना और आराम करना जैसे रोजमर्रा के कामों की लिस्ट बनाकर उसके हिसाब से काम करें। ऐसा करने से यह आपके पालतू डॉग्स में अनुशासन पैदा करेगा और उन्हें स्वस्थ रखेगा। 

5. उनके लिए बनाएं एक खेल का मैदान 

अपने घर के पीछे या घर के अंदर​​ पालतू डॉग्स के खेलने के लिए एक छोटा सा खेल का मैदान बनाएं। इसी के साथ- साथ आप एक डॉग हाउस भी बना सकते है जिसमें उनका मनोरंजन करने के लिए कुछ खिलौनों को भी फेंक सकते है। 

6. उन्हें दें स्वस्थ आहार

अपने डॉग को स्वस्थ रखने के लिए उन्हें पोषक तत्व वाला डॉग फ़ूड दे। इसके साथ ये भी ध्यान दे कि वो मेज के पास पडे कचरे या जूठन के खाने से बचाय।

7. अपने डॉग्स के साथ करें व्यायाम

अपने डॉग्स की सेहत और फिटनेस को बनाए रखने के लिए आप नियमित रुप से उनके साथ व्यायाम करें। यही नहीं आप अपने घर के फर्नीचर का प्रयोग व्यायाम करने के लिए भी कर सकते है। इसके साथ ही आप खेल के लिए एक अलग कमरा भी बना सकते है। 


Advertisement
Image
Advertisement
Comments

No comments available.