Hindi English
Login
Image
Image

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

इस तरह कॉमेडी किंग बनी भारती सिंह, गरीबी में बीता था बचपन

भारती सिंह ने कॉमेडी इंडस्ट्री में अपना एक अलग नाम, दौलत-शोहरत, कमाया है। उन्होंने अपने टैलेंट के बदबूते पर लोगों को दिलों को छुआ है और आज भी फैंस उन्हें बहुत प्यार देते हैं।

Advertisement
Image Credit: भारती सिंह
Instafeed.org

By Taniya Instafeed | मनोरंजन - 03 July 2024

भारती सिंह ने कॉमेडी इंडस्ट्री में अपना एक अलग नाम, दौलत-शोहरत, कमाया है। उन्होंने अपने टैलेंट के बदबूते पर लोगों को दिलों को छुआ है और आज भी फैंस उन्हें बहुत प्यार देते हैं। भारती सिंह ने आज जो मुकाम हासिल किया है शायद ही कोई दूसरी फीमेल कॉमेडियन हासिल कर सकती है।

फैंस से शेयर की पर्सनल लाइफ

भारती सिंह का जन्म 3 जुलाई 1984 को पंजाब के अमृतसर में हुआ था। भारती सिंह शुरू से ही अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर लोगों से रूबरू होती रही हैं। उन्होंने अपनी जिंदगी की स्ट्रगल स्टोरी अपने फैंस के साथ भी शेयर की है। भारती ने बताया कि किस तरह से जब वह 2 साल की थी तभी उनके पिता की डेथ हो गई थी और मां ने सारी जिम्मेदारी ली।

ऐसे गुजरे गरीबी के दिन

भारती सिंह ने एक इंटरव्यू के दौरान यह भी बताया था कि उनके परिवार की स्थिति ऐसी थी कि भाई बहनों को पढ़ाई छोड़नी पड़ी और फैक्ट्री में काम करना पड़ा। स्थिति इतनी गंभीर थी कि दूसरों का छोड़ा हुआ खाना उन्हें नसीब होता था कभी-कबार रात के समय वह नमक रोटी खाकर सो जाते थे।

इन दो लोगों को दिया सफलता का क्रेडिट

भारती सिंह की जिंदगी में दो ऐसे शख्स आए जिन्होंने उन्हें आगे बढ़ने के लिए मोटिवेट किया। कॉमेडियन अपनी सफलता के लिए कपिल शर्मा और सुदेश लहरी को क्रेडिट देती हैं। उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि, सुदेश लहरी ने उन्हें कॉमेडी करते देखा और मोटिवेट किया। इसके बाद उन्हें कपिल शर्मा मिले जिन्होंने 'लाफ्टर चैलेंज' शो के ऑडिशन के लिए मोटिवेट किया। तब से लेकर आज का समय है जब भारती ने पीछे मुड़कर नहीं देखा और आज एक सक्सेसफुल कॉमेडियन हैं।

भारती की शादी और वर्क फ्रंट

भारती सिंह ने साल 2017 में हर्ष लिंबाचिया के साथ शादी की थी। दोनों कपल लंबे समय तक एक दूसरे को डेट कर रहे थे इसके बाद शादी के बंधन में बंध हो गए। भारती सिंह के वर्क फ्रंट की बात करें, तो उन्हें कई टीवी शोज में देखा गया है। 'कपिल शर्मा शो' में कॉमेडी करती नजर आई हैं। इसके अलावा 'बिग बॉस सीजन 17' के फाइनल में कॉमेडी करने पहुंची थीं। फिलहाल, वह अभी ब्लॉगिंग के साथ-साथ अपना पॉडकास्ट चैनल चलाती हैं।

Advertisement
Image
Advertisement
Comments

No comments available.