Hindi English
Login
Image
Image

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

सपने में मोर दिखना देता है ये संकेत, आने वाले जीवन पर पड़ता है असर

सपने हर किसी को आते हैं। कई बार लोगों को बुरे और अच्छे सपने आते हैं। सपनों का कई बार हमारी जिंदगी पर भी गहरा असर पड़ता है।

Advertisement
Image Credit: प्रतीकात्मक तस्वीर
Instafeed.org

By Pooja Mishra | New Delhi, Delhi | खबरें - 14 December 2024

सपने हर किसी को आते हैं। कई बार लोगों को बुरे और अच्छे सपने आते हैं। सपनों का कई बार हमारी जिंदगी पर भी गहरा असर पड़ता है। ऐसे में आपको यदि सपने में मोर दिखे तो उसका क्या मतलब होता है।

सपने में नाचता हुआ मोर देखना

यदि आपको सपने में नाचते हुए मोर दिखाई देता है तो वो आपके लिए शुभ माना जाता है। आपके सपने का मतलब ये है कि जिंदगी में जो परेशानियां आपके चल रहे ही है वो धीरे-धीरे करके खत्म हो रही है। इसके अलावा वो आपको आगे आने वाली चीजों के लिए भी सर्तक करता है।

मोर-मोरनी का जोड़ा दिखना

यदि आपको सपने में मोर या फिर मोरनी का जोड़ दिखे तो ये सपना भी आपके लिए काफी अच्छा माना जाता है। ऐसे सपने शादीशुदा जीवन को मजबूत बनाते हैं। साथ ही अच्छी खबर का भी संकेत देते हैं।

काले मोर का दिखना

स्वप्न शास्त्र के मुताबिक सपने में काले रंग का मोर देखना और मोर को बैठी हुई अवस्था में देखना शुभ नहीं माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि काला मोर आने वाले वक्त में कोई बड़ी घटना के घटने का संकेत देता है। वहीं, किसी भी बात को लेकर अफवाह फैल सकती है। ऐसे में आप अलर्ट हो जाएं।

Advertisement
Image
Advertisement
Comments

No comments available.