Hindi English
Login
Image
Image

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

PM मोदी और राहुल गांधी करेंगे नए चुनाव आयुक्तों का चयन, 17 फरवरी को होगी अहम बैठक

आपको बता दें कि मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार 18 फरवरी को रिटायर हो रहे हैं। जिस वजह से नए चुनाव आयुक्त का चयन करने के लिए नियुक्ति समिति ने कानून मंत्रालय के तीन सदस्यों की कमेटी की बैठक बुलाई है।

Advertisement
Image Credit: instagram
Instafeed.org

By Nisha Bhisht | Faridabad, Haryana | राजनीति - 15 February 2025

आपको बता दें कि मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार 18 फरवरी को रिटायर हो रहे हैं। जिस वजह से नए चुनाव आयुक्त का चयन करने के लिए नियुक्ति समिति ने कानून मंत्रालय के तीन सदस्यों की कमेटी की बैठक बुलाई है।

सूत्रों के अनुसार कानून मंत्रालय ने CEC के चयन के लिए समिति में PM नरेन्द्र मोदी, केन्द्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल तथा लोकसभा में विपक्ष के नेता के रुप में राहुल गांधी को कमेटी की बैठक में शामिल किया है।

2022 में हुई थी CEC राजीव कुमार की नियुक्ति

मई 2022 में राजीव कुमार CEC मे नियुक्त हुए थे। केंद्र सरकार ने CEC के EC की नियुक्ति करने के लिए शर्तें, सेवा और कार्यकाल का अधिनियम 2023 के प्रावधानों को पहली बार नियुक्ति के लिए लागू किया जा रहा है। राजीव कुमार के कार्यकाल में 2024 के लोकसभा चुनाव से लेकर जम्मू-कश्मीर के विधानसभा चुनाव हुए।

राजीव कुमार का रिटायरमेंट का प्लान

जनवरी में दिल्ली चुनाव की घोषणा करते हुए राजीव कुमार ने अपना रिटायरमेंट प्लान बताया था। उन्होंने कहा कि मैं अगले 13-14 सालों से काम कर रहा हूं जिसके चलते मुझे कभी समय नहीं मिल पाया। अब वे 4-5 महीने खुद को समय देंगे और हिमालय में जाएंगे और मीडिया से दूर रहा कर कुछ पल एकांत में बिताएंगे

विपक्ष ने उठाए सवाल

लोकसभा चुनाव के बाद इस साल हरियाणा, महाराष्ट्र, झारखंड और दिल्ली में विधानसभा चुनाव कराए गए। राजीव कुमार के कार्यकाल के दौरन कई आरोप लगाए गए। विपक्षी पार्टी ने शिकयतें कि की चुनाव आयोग सत्तारुढ़ BJP का पक्ष लेता है साथ ही EVM पर भी सवाल उठाया गया था। इस पर CEC (Chief Election Commissioner) ने कहा कि चुनाव डेटा प्रणाली मजबूत है और इसमें कुछ भी गलत नहीं हो सकता है।  

 

Advertisement
Image
Advertisement
Comments

No comments available.