Hindi English
Login
Image
Image

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

इस दिन है आईपीएल 2021 को लेकर नीलामी, जानिए रिटेन-रिलीज खिलाड़ियों के बारे में यहां

आईपीएल 2021 की नीलामी होने वाली है। जानिए उससे जुड़ी हर जानकारी यहां कि कैसे आप देख पाएंगे इसका लाइव टेलिकास्ट? और उपलब्ध पर्स की सारी डिटेल।

Advertisement
Instafeed.org

By Deepakshi | खेल - 17 February 2021

18 फरवरी 2021 को इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन के लिए नीलामी होने जा रही है। यह एक मिनी ऑक्शन होने वाला है। इसी के चलते यह कार्यक्रम सिर्फ एक दिन का ही होने वाला है। जो पांच से छह घंटे में खत्म हो जाएगा। वही, दूसरी तरफ भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने अभी तक आईपीएल 2021 की तारीफ की ऐलान नहीं किया है। 

आईपीएल सीजन की शुरुआत से कम से कम दो महीने पहले आठ आईपीएल फ्रैंचाइजीज आईपीएल 2021 की महत्वपूर्ण नीलामी में हिस्सा लेंगी। आइए जानते हैं कि क्या आईपीएल का लाइव टेलिकास्ट होगा? कितने खिलाड़ी होंगे? आइए जानते हैं इस नीलामी से जुड़ी हर अहम जानकारी के बारे में यहां।

नीलामी की तारीख, वेन्यू और समय- 

आईपीएल 2021 ऑक्शन गुरुवार यानी 18 फरवरी को होगा। तीन बजे चेन्नई में इवेंट शुरु होगा। मीडिया रिपोर्टस की माने तो आईपीएल के मालिकों का नीलामी में शामिल होने के लिए कोरोना के दो आरटी-पीसीआर टेस्ट की नेगेटिव रिपोर्ट सौंपनी होगी।

आईपीएल का होगा लाइव प्रसारण-

कई चैनलों पर कार्यक्रम को लाइव दिखाया जाएगा। आईपीएल 2021 की नीलामी का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर देखने को मिलेगा।

नीलामी में कितने खिलाड़ी होंगे शामिल?

आईपीएल के नीलामी के अंदर 292 खिलाड़ी 61 खाली स्थानों के लिए कॉम्पिटिशन करेंगे। 2021 की नीलामी के लिए 1114 क्रिकेटरों ने रजिस्ट्रेशन करवाया था। वही, पिछले हफ्ते यह लिस्ट 292 पर पहुंच गई थी। दो भारतीय खिलाड़ियों का बेस प्राइज 2 करोड़ रुपये है जोकि- हरभजन सिंह और केदार जाधव है। खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट IPLT20.com पर मौजूद है।

आईपीएल फ्रेंजाइजी के पर्स में है इतना पैसा-

नीलामी से पहले अलग-अलग फ्रेंजाइजी द्वारा जारी की गई रिलीज खिलाड़ियों की लिस्ट इस तरह से है। खिलाड़ियों को रिलीज करने के साथ ही टीम के पर्स में अब इतना पैसा होगा।

1. राजस्थान रॉयल्स- 

रिलीज- आकाश सिंह, वरुण आरोन, टॉम कुर्रन, अनिरुद्ध जोशी, शंशाक सिंह,  स्टीव स्मिथ, अंकित राजपूत, ओशाने थॉमस।

रिटेन खिलाड़ी- एंड्रयू टाइ, जयदेव उनादकट, मयंक मार्कंडेय, जशस्‍वी जायसवाल, अनुज रावत, डेविड मिलर, मनन वोहरा और रॉबिन उथप्‍पा, संजू सैमसन, बेन स्‍टोक्‍स, जोफ्रा आर्चर, जोस बटलर, रियान पराग, श्रेयस गोपाल, राहुल तेवतिया, महिपाल लोमरोर, कार्तिक त्‍यागी।

राशि जो बची हुई है- 37. 85 करोड़ रुपये।

2. दिल्ली कैपिटल्स- 

रिलीज- कीमो पॉल, संदीप लामिछाने, एलेक्स कैरी, जैसन रॉय, मोहित शर्मा, तुषार देशपांडे।

रिटेन खिलाड़ी- ललित यादव, हर्षल पटेल, आवेश खान, प्रवीन दुबे, कगिसो रबाडा, एनरिच नॉर्खिया, मार्कस स्टोइनिस, शिमरोन हेटमायर, क्रिस वोक्स, डेनियल सैम्स, शिखर धवन, पृथ्वी शॉ, अजिंक्य रहाणे, ऋषभ पंत, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, अमित मिश्रा, इशांत शर्मा, रविचंद्रन अश्विन।

राशि बची हुई- 13.4 करोड़ रुपये।

3. सनराइजर्स हैदराबाद- 

रिलीज- फैबियन एलेन, संजय यादव, बी संदीप, बिली स्टैनलेक और वाई पृथ्वी राज।

रिटेन खिलाड़ी- टी नटराजन, अभिषेक शर्मा, शहबाज नदीम, मिचेल मार्श, विजय शंकर, मोहम्‍मद नबी, राशिद खान, ऋद्धिमान साहा, श्रीवत्‍स गोस्‍वामी, थम्‍पी, जेसन होल्‍डर, केन विलियमसन, डेविड वॉर्नर, मनीष पांडे, विराट सिंह, प्रियम गर्ग, समद, भुवनेश्‍वर कुमार, खलील अहमद और संदीप शर्मा।

राशि बची हुई- 10.75 करोड़ रुपये।

4. किंग्स इलेवन पंजाब- 

रिलीज - जिमी नीशाम, हार्डस विलजोन, करुण नायर, जगदीश सुचित, तेजिंदर सिंह, ग्लेन मैक्सवेल, शेल्डन काट्रेल, के गौतम, मुजीब उर रहमान।

रिटेन खिलाड़ी- सिद्धार्थ कौल, टी नटराजन, अभिषेक शर्मा, शहबाज नदीम, मिचेल मार्श, विजय शंकर, मोहम्‍मद नबी, राशिद खान, ऋद्धिमान साहा, श्रीवत्‍स गोस्‍वामी, थम्‍पी, जेसन होल्‍डर, केन विलियमसन, डेविड वॉर्नर, मनीष पांडे, विराट सिंह, प्रियम गर्ग, समद, भुवनेश्‍वर कुमार, खलील अहमद, संदीप शर्मा और सिद्धार्थ कौल।

बची हुई राशि- 10.75 करोड़ रुपये।

5. किंग्स इलेवन पंजाब- 

रिलीज- हार्डस विलजोन, करुण नायर, जगदीश सुचित, तेजिंदर सिंह, ग्लेन मैक्सवेल, शेल्डन काट्रेल, के गौतम, मुजीब उर रहमान, जिमी नीशाम।

रिटेन खिलाड़ी- प्रभसिमरन सिंह, मोहम्‍मद शर्मी, क्रिस जोर्डन, दर्शन नलकांदे, रवि बिश्‍नोई, मुरुगन अश्विन, अर्शदीप सिंह, हरप्रीत बरार, इशान पोरेल, केएल राहुल, क्रिस गेल, मयंक अग्रवाल, निकोल्‍स पूरन, मनदीप सिंह, सरफराज खान, दीपक हुड्डा।

बची हुई राशि- 53.2 करोड़

6. मुंबई इंडियंस - 

रिलीज- शेरफाने रदरफोर्ड, मिशेल मैक्लेनाघन, दिग्विजय देशमुख, प्रिंस बलवंत राय, लसिथ मलिंगा, नाथन कूल्टर नील, जेम्स पैटिनसन।

रिटेन खिलाड़ी-  ट्रेंट बोल्‍ट, इशान किशन, राहुल चाहर, सौरभ तिवारी, धवल कुलकर्णी, आदित्‍य तारे, जयंत यादव, क्रिस लिन, अनुकूल रॉय, अनमोलप्रीत सिंह, मोहसिन खान, रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह, हार्दिक पंड्या, कायरन पोलार्ड, सूर्यकुमार यादव, क्रुणाल पंड्या, क्विंटन डिकॉक।                                                                                                                                                                                                                                                                           

राशि बची हुई- 15. 35 करोड़ रुपये।

7. कोलकाता नाइट राइडर्स- 

रिलीज- एम सिद्धार्थ, टॉम बैंटन, क्रिस ग्रीन, हैरी गुर्ने, निखिल नायक, सिद्धेश लाड।

रिटेन- रिंकू सिंह, संदीप वॉरियर, शिवम मावी, शुभमन गिल, सुनील नरेन, पैट कमिंस, राहुल त्रिपाठी, वरुण चक्रवर्ती, अली खान, टिम सिफर्ट, ऑयन मॉर्गन, आंद्रे रसेल, दिनेश कार्तिक, कमलेश नागरकोटी, कुलदीप यादव, लॉकी फर्ग्युसन, नीतिश राणा, प्रसिद्ध कृष्णा।

राशि बची हुई- 10.75 करोड़ रुपये।                                                                                                                                                                                                                                                                                                        

Advertisement
Image
Advertisement
Comments

No comments available.