Hindi English
Login
Image
Image

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

सोलो ट्रिप का बना रहे हैं प्लान तो 3500 रुपये में आराम से घूमिए ये तमाम शहर

आप कहीं सोलो ट्रिप करने का प्लान बना रहे हैं तो भारत की इन जगहों पर केवल 3500 में आसानी से घूम सकते हैं आप। यहां देखिए उन जगहों की पूरी लिस्ट।

Advertisement
Instafeed.org

By Deepakshi | ट्रेवल - 17 January 2021

घूमने का हर किसी को शौक होता है। कई लोग ग्रुप में घूमने का प्लान बनाते हैं तो कुछ सोलो ट्रिप करके हर जगह का आनंद उठाते हैं। लेकिन कई बार बजट बीच में आ जाता है। ऐसा होता देखा गया है कि कई घूमने का मन तो बहुत करता है लेकिन जा इसीलिए नहीं पाते क्योंकि बजट के हिसाब से आपके पास पैसे जमा नहीं होते हैं। हर बार वैसे ऐसी परिस्थिति पैदा हो ये जरूरी नहीं है। भारत में कई ऐसी जगह मौजूद है जहां आप आसानी से घूमने जा सकते हैं और वह पर सोलो ट्रिप इतना महंगा नहीं होता है। आइए जानते हैं ऐसी ही सोलो ट्रिप के बारे में यहां जहां पर आप आसानी से घूमने जा सकते हैं वो भी बिना किसी परेशानी के।


वृंदावन

भगवान श्री कृष्ण से जुड़ी उनकी जन्मभूमि वृंदावन बेहद ही खूबसूरत धार्मिक स्थल है। लोगों को यहां घूमना पसंद है। यहां पर आप घूमने जाएंगे तो राधा-कृष्ण और मीराबाई के कई मंदिर आपका ध्यान अपनी ओर खींच लेंगे। यहां की ट्रिप आप पर बिल्कुल फिट बैठेगी और आपका मन भी यहां जाकर खुश हो जाएगा। आप चाहे तो अपने परिवार या फिर अकेले भी यहां जाकर चीजों का आनंद ले सकते हैं।


बनारस 

बनारस शहर की अपनी ही अलग और खास बात है। एक बार तो यहां घूमना हर कोई चाहता है। ऐसा कहा जाता है कि भगवान शिव की यहां पर खास कृपा है। लोगों को मोक्ष की प्राप्ति यहां होती है और जो लोग अपनी जिंदगी में काफी परेशान हो रखे हैं वहां जाकर वो सुकून पाते हैं। यहां का स्ट्रीट फूड भी काफी ज्यादा अच्छा है। यहां पर घूमना काफी ज्यादा महंगा नहीं है। काशी विश्वनाथ का मंदिर और घाट आपके घूमने के लिए परफेक्ट जगह है।


उदयपुर

यदि आप सोलो ट्रिप पर जाने का प्लान कर रहे हैं तो उदयपुर इसके लिए परफेक्ट है। इतिहास प्रेमी लोगों के लिए ये जगह काफी ज्यादा अच्छी है। यहां पर आपको कम रेट में रूम मिल जाएंगे और खाना भी अच्छा मिलेगा। सिटी पैलेस, करणीमाता मंदिर एंव सारी ऐसी जगहें हैं जहां आप घूमकर अच्छा लगेगा।


पुणे

लंबे वक्त से आप कहीं घूमने यदि नहीं गए हैं तो आराम से पुणे के लिए निकल सकते हैं। यहां पर आप पार्वी हिल, आगा खान पैलेस जैसी कई सारी जगहों पर जाकर चीजों का आनंद उठा सकते हैं। ये आपके बजट में भी आ जाएगा। इसकी खासियत ये है कि आपको यहां शानदार इतिहास देखने को मिलेगा ही साथ ही आधुनिक चीजों का भी अनुभव होगा। यहां घूमना महंगा नहीं होगा।

Advertisement
Image
Advertisement
Comments

No comments available.