Story Content
आलिया भट्ट बॉलीवुड की टैलेंटेड एक्ट्रेस हैं जो हर मोड़ पर खुद को साबित करती है। इस बार भी एक्ट्रेस पेरिस फैशन वीक 2024 में डेब्यू करने के लिए तैयार है। साल 2024 में मेट गाला में जबरदस्त प्रदर्शन देने के बाद आप एक्ट्रेस को फैशन वीक में देखा जाएगा। 23 सितंबर को आलिया भट्ट प्लेस डी लोपेरा में रनवे पर वॉक करती नजर आएंगी।
इंडस्ट्री की ये हस्तियां होंगी शामिल
आलिया भट्ट के फैंस उन्हें स्पेशल वीक में देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं। आलिया के साथ ऐश्वर्या राय भी रैंप वॉक पर नजर आएंगी। इतना ही नहीं, बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड की हस्तियां लीला बेखती, मैरी बोचेट, सिंडी ब्रूना, वियोला डेविस, जेन फोंडा, लूमा ग्रोथ, केंडल जेनर, लिया केबेडे, अजा नाओमी किंग, ईवा लोंगोरिया, एंडी मैकडॉवेल, बेबे वियो और यसेल्ट भी शामिल होंगी।
इवेंट को लेकर एक्साइटेड हैं आलिया
पेरिस फैशन वीक 2024 में महिला सशक्तिकरण और भाईचारे का जश्न मनाया जाएगा। इस इवेंट का थीम 'वॉक योर वर्थ' ब्यूटी और फैशन का जश्न होगा। आलिया भट्ट ने इस इवेंट को लेकर अपना ओपिनियन भी दिया है। एक्ट्रेस ने कहा, 'पहली बार मेरे लिए यह बहुत खास है और फैशन वीक में लॉरियल पेरिस के साथ वॉक करके मैं बेहद सम्मानित महसूस करूंगी।'
आलिया भट्ट का वर्क फ्रंट
एक्ट्रेस आलिया भट्ट अपनी फिल्म 'जिगरा' को लेकर काफी व्यस्त हैं। एक्ट्रेस फिल्म में वेदांग रैना के साथ दिखेंगी। यह फिल्म भाई बहन की स्ट्रांग बॉन्डिंग को दिखाती है। इसके अलावा फिल्म 'लव एंड वॉर' में भी आलिया पति रणबीर कपूर और विक्की कौशल के साथ नजर आएंगी।




Comments
Add a Comment:
No comments available.