Hindi English
Login
Image
Image

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

टीवी-बॉलीवुड में सुशांत सिंह राजपूत ने यूं मचाया था धमाल, फैंस के बीच ऐसे हिट हुए SSR

सुशांत सिंह राजपूत का आज जन्मदिन है। भले ही वो इस वक्त हमारे बीच नहीं है लेकिन उनकी खूबसूरत यादें और काम फैंस के बीच आज भी जिंदा है। आइए उन्हें याद करते हुए उनकी जिंदगी के कुछ खूबसूरत पलों के बारे में जानते हैं।

Advertisement
Instafeed.org

By Deepakshi | मनोरंजन - 21 January 2021

टीवी और बॉलीवुड की शान कहे जाने वाले एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत को 7 महीने पूरे हो चुके हैं, लेकिन उनकी मौत की गुत्थी सुलझने का नाम नहीं ले रही है। एक्टर के प्रति उनके फैंस का प्यार किसी भी तरह से कम होता हुआ नजर नहीं आ रहा है। आज एक्टर का जन्मदिन है। 21 जनवरी को उनका जन्म हुआ था। ऐसे में उन्हें याद करते हुए आइए जानते हैं उन सी जुड़ी कुछ खास बातों के बारे में यहां, जोकि बहुत कम लोगों को पता है। 


1- 21 जनवरी 1986 को बिहार के पटना में हुआ था सुशांत सिंह राजपूत का जन्म।

2- इंजीनियरिंग एंट्रेंस एग्जाम में टॉप 10 स्टूडेंट में रहे थे एक्टर।


3-  फिजिक्स में international physics olympiad एग्जाम में भी किया था सुशांत ने टॉप।

4- बाद में बैकग्राउंड डांसर के तौर पर की थी करियर की शुरूआत, एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन संग किया डांस।

5- सुशांत का पहला टीवी सीरियल किस देश में है मेरा दिल था। बाद में पवित्र रिश्ता से मिली पहचान।

6- 2013 में फिल्म काय पो छे से मारी बॉलीवुड में एंट्री। 2016 में एमएस धोनी- द अनटोल्ड स्टोरी की बायोपिक से मचाया धमाल।


7- पहले एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे, कीर्ति सेनन और  फिर रिया चक्रवर्ती संग जुड़ा था नाम।

8- एक्टर की आखिरी फिल्म दिल बेचार थी, जोकि उनकी मौत के बाद रिलीज हुई थी।

9- 14 जून को सुशांत सिंह राजपूत ने हमेशा के लिए दुनिया को कह दिया था अलविदा। 


10- सुशांत सिंह के जन्मदिन पर इमोशनल हुए फैंस, बोले- वापस आ जाओ।

11- चांद पर वो जमीन खरीदने वाले पहले एक्टर बने थे। उनका अंतरिक्ष संग अच्छा खास लगाव था उसकी झलक उनके पोस्ट में मिली थी।

12- सुशांत सिंह राजपूत केस को लेकर अभी तक किसी भी नतीजे पर नहीं पहुंची सीबीआई।


सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता हुई भावुक

वहीं, सुशांत सिंह राजपूत की बर्थ एनिवर्सरी पर उनकी बहन श्वेता सिंह ने इंस्टाग्राम पर उनकी तस्वीरें एक कोलाज में शेयर की है। फोटो के साथ  उन्होंने बेहद ही भावुक कर देने वाला एक कैप्शन लिखा। उन्होंने अपने पोस्ट के साथ लिखा- Love you Bhai You are part of me and will always remain so #SushantDay।

Advertisement
Image
Advertisement
Comments

No comments available.