Story Content
आजकल की भाग दौड़ भरी जिंदगी के बीच शरीर को स्वस्थ रखने के लिए पोषक तत्वों से भरपूर भोजन जरूरी होता है। लेकिन जब हमारे शरीर में इन्हीं पोषक तत्वों की कमी हो जाए तो धीरे-धीरे हमारा शरीर बिमारियों का शिकार बन जाता है। शरीर में पोषक तत्वों की कमी को पूरा करने का बेहतर तरीका है की आप अपनी डाइट में बदलाव करें। जब आप पोषण से भरा खाना खाते हैं तो शरीर को जरूरी पोषक तत्व भी मिल जाते हैं।
इन पोषक तत्वों की होती है कमी
जब हमारे शरीर में ओमेगा 3 फैटी एसिड की कमी होती है तब आंखों में सूजन, अवसाद, थकान, हृदय रोग, नाखून का कमजोर होना, बालों में बदलाव जैसे लक्षण नजर आते हैं। इसलिए आपको अपनी डाइट में ओमेगा 3 फैटी एसिड से भरे फूड्स को खाना चाहिए।
शरीर में मैग्नीशियम की कमी होने पर कई तरह के लक्षण नजर आते हैं। इन लक्षणों में मांसपेशियों में कमी, मांसपेशियों में ऐंठन, मतली, थकान, कब्ज, सिर दर्द, दिल की धड़कन तेज होना।
शरीर में आयरन की कमी होती है तब आपको कुछ ऐसे लक्षण नजर आते हैं जिसमें त्वचा का पीला पड़ जाना, ऊर्जा की कमी होना, सांस फूलना, सीने में दर्द होना, धड़कन तेज हो जाना, सर में दर्द होना।
शरीर में जिंक की कमी होने पर बाल झड़ना, आंखों की समस्या, संक्रमण, घाव, दस्त जैसे लक्षण नजर आते हैं।
इन चीजों से पूरी होगी पोषक तत्वों की कमी
ओमेगा 3 फैटी एसिड की कमी को पूरा करने के लिए आपको हेल्दी डाइट लेना है। आपको उन चीजों का सेवन करना है जो ओमेगा-3 फैटी एसिड की कमी को पूरा कर दें। इसके लिए आपको फैटी मछली, अलसी, अखरोट जैसी चीजों को खाना चाहिए।
अगर शरीर में आयरन की कमी हो गई है तो आपको इसे पूरा करने के लिए लाल मांस, दाल, पत्तेदार सब्जियां खाना चाहिए।
शरीर में विटामिन बी और जिंक की कमी को पूरा करने के लिए कुछ हेल्दी चीजों का खाना जरूरी है। इसमें साबूदाना, मांस-मछली, हरी सब्जियां, अंडे और डेयरी प्रोडक्ट्स का होना जरूरी है।
Comments
Add a Comment:
No comments available.