Hindi English
Login
Image
Image

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

शाम को घर में घुस आता है मच्छरों का झुंड, तो अपना लीजिए ये घरेलू तरीके

आजकल मच्छरों से होने वाली बीमारी तेजी से बढ़ने लगी है। सर्दियों का मौसम शुरू हो गया है इसके साथ ही मच्छरों का आतंक भी बढ़ गया है।

Advertisement
Image Credit: प्रतीकात्मक तस्वीर
Instafeed.org

By Taniya Instafeed | खबरें - 13 November 2024

आजकल मच्छरों से होने वाली बीमारी तेजी से बढ़ने लगी है। सर्दियों का मौसम शुरू हो गया है इसके साथ ही मच्छरों का आतंक भी बढ़ गया है। शाम के समय घर में खिड़की दरवाजों से मच्छरों का झुंड घर में घुस जाता है। इस तरह से मच्छर के काटने से डेंगू मलेरिया जैसी बीमारी फैलने लगती है। मार्केट के केमिकल स्प्रे मच्छरों को तो भगा देते हैं, लेकिन इससे कई तरह की बीमारियां भी हो सकती है। आपको मच्छरों को भगाने के लिए घरेलू चीजों का इस्तेमाल करना चाहिए।

कपूर

मच्छर को भगाने के लिए आपको कपूर का इस्तेमाल करना चाहिए। एक कटोरी में आपको पानी लेकर थोड़ा सा कपूर डाल देना है और एक कोने में रख देना है इसकी खुशबू से मच्छर भाग जाते हैं। रोजाना आपको शाम के समय आपको यह उपाय कर लेना चाहिए मच्छर घर में बिल्कुल नहीं घुसेंगे।

नींबू और लॉन्ग

लॉन्ग एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है जिसमें लाभकारी गुण होते हैं। मच्छरों को भगाने के लिए आधा नींबू काट लीजिए और इसमें लॉन्ग डाल दीजिए। अब आप इसे घर के अलग-अलग हिस्सों में रख दीजिए इसकी खुशबू से मच्छर घर से बाहर निकल जाएंगे। 

नीम

नीम की पत्तियों को जलाकर आसानी से मच्छरों को भगाया जा सकता है। मच्छरों को भगाने के लिए नीम की पत्तियों को इकट्ठा कर लीजिए और नारियल का तेल डालकर जला दीजिए तुरंत मच्छर भाग जाएंगे।

लहसुन

मच्छर भगाने के लिए लहसुन भी एक बेहतर तरीका है। कुचले हुए लहसुन की कलियों में पानी डालकर उबाल लीजिए। अब इसे ठंडा होने दीजिए इस घोल को स्प्रे बोतल में डाल दीजिए। मच्छरों को घर से बाहर निकालने के लिए यह एक घरेलू तरीका है जिसका कोई साइड इफेक्ट नहीं होता।

Advertisement
Image
Advertisement
Comments

No comments available.