Hindi English
Login
Image
Image

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

गाठिया यदि दे रहा है परेशानी तो अपनाएं ये 7 उपाय, बारिश के मौसम में मिलेगी राहत

बारिश के मौसम में अर्थराइटिस यानी गाठिया का दर्द ज्यादा परेशान करता है। जो शरीर के किसी जोड़ पर सकता है। आमतौर पर हाथ, घुटने, कूल्हे और रीढ़ की हड्डी में यह ज्यादा परेशान करता है।

Advertisement
Instafeed.org

By FARHEEN NAAZ | लाइफ स्टाइल - 13 July 2023

बारिश के मौसम में अर्थराइटिस यानी गाठिया का दर्द ज्यादा परेशान करता है। जो शरीर के किसी जोड़ पर सकता है। आमतौर पर हाथ, घुटने, कूल्हे और रीढ़ की हड्डी में यह ज्यादा परेशान करता है। ऐसा होने के पीछे कई सारे कारणों हो सकते हैं। यदि मानसून में यह दर्द ज्यादा होता है तो आपको परेशानी हो सकती है। ऐसे में जानिए उन 7 उपायों के बारे में यहां, जिससे आपको तुरंत इस परेशानी से राहत मिल सकती है।

ज्यादा वजन है काफी बढ़ी परेशानी

वजन ज्यादा होने से गठिया का दर्द बढ़ सकता है। ज्यादा दबाव पड़ने के चलते यह दर्द बढ़ सकता है। जोड़ों पर दबाव कम करने के लिए वजन कंट्रोल करने पर ध्यान देना चाहिए।

रोजना करें एक्सरसाइज

आप यदि इस दर्द से परेशान हो रहे हैं तो आप रोजना एक्सरसाइज करें। इससे आपकी बॉडी को इस दर्द से राहत मिलेगी। इससे बॉडी फ्लैक्सिबल होगी और आपको दर्द से राहत मिलेगा। 

तनाव से मुक्ति दिलाएगा योग

आपको ये जानकर हैरानी होगी कि तनाव गठिया के दर्द को काफी हद तक बढ़ा सकता है। ऐसे में योग, ध्यान या गहरी सांस जैसी आराम पहुंचाने वाली तकनीकी का इस्तेमाल करना चाहिए। इससे गठिया के दर्द से छुटकारा मिल सकता है।

दवाई के चलते पाए राहत

अगर आप गठिया दर्द के लिए कोई दवा खाते हैं और डॉक्टर ने उसे नियमित तौर पर खाने की सलाह दी है तो उसे फॉलो करें। खुद डॉक्टर बनकर अपना इलाज न करें। इससे मानसून में इस दर्द से आपको राहत मिल सकती है।

Advertisement
Image
Advertisement
Comments

No comments available.