Hindi English
Login
Image
Image

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

कार्तिक पूर्णिमा पर जानिए क्या है शुभ मुहूर्त, दीप दान-गंगा स्नान का खास महत्व

कार्तिक पूर्णिमा का दिन देवी-देवताओं को खुश करने का दिन होता है। यदि इस दिन कुछ खास उपाएं की जाए तो घर में धन-धान्य बना रहता है। साथ ही जीवन में कभी भी आर्थिक हानि नहीं होती है।

Advertisement
Instafeed.org

By FARHEEN NAAZ | लाइफ स्टाइल - 07 November 2022

इस साल 8 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा मनाई जा रही है। इस दिन शास्त्रों को बहुत महत्व बताया गया है। कार्तिक पूर्णिमा का दिन देवी-देवताओं को खुश करने का दिन होता है। यदि इस दिन कुछ खास उपाएं की जाए तो घर में धन-धान्य बना रहता है। साथ ही जीवन में कभी भी आर्थिक हानि नहीं होती है। आइए जानते हैं उन उपायों के बारे में जिन्हें आप कर सकते हैं। 


भगवान कार्तिक मास में भगवान विष्णु जल में वास करते हैं। पद्मपुराण में भी इस बात की जानकारी दी गई है कि भगवान विष्णु मत्सय रुप में पवित्र नदियों और जल स्त्रोत में ही रहते हैं। ऐसे में यदि आप नदी में स्नान करते हैं तो आपको वैकुण्ठ की प्राप्ति होती है। साथ ही शारीरिक और मानसिक परेशानियां से भी मुक्ति होती है।


कार्तिक पूर्णिमा वाले दिन आप प्रदोष काल में किसी नदी या फिर तालाब में दीप को दान करें। इस दिन सुबह ब्रह्म मुहूर्त के वक्त किसी भी नदी या फिर तालाब में दीपक आप प्रज्वलित करें। ऐसा करने से घर में सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है।


क्या है कार्तिक पूर्णिमा का शुभ मुहूर्त 


पूर्णिमा तिथि 07 नवंबर 2022 को शाम 04 बजकर 15 मिनट पर शुरू होगी, जो कि 08 नवंबर को शाम 04 बजकर 31 मिनट पर समाप्त होगी। पूर्णिमा तिथि के दिन स्नान का शुभ मुहूर्त शाम 04 बजकर 31 मिनट तक है। दान करने का शुभ समय 8 नवंबर को सूर्यास्त से पहले तक है।

Advertisement
Image
Advertisement
Comments

No comments available.