Hindi English
Login
Breaking News

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

Covid Vaccination: देश में टीकाकरण का ग्राफ गिरा, लगातार 5 वें दिन 15 लाख से कम लगे टीके

देश में लगातार टीकाकरण की रफ्तार घट रही है जिसके कारण इस सप्ताह सोमवार से लगातार पांचवें दिन 15 लाख से कम वैक्सीन की डोज दी गई.

Advertisement
Instafeed.org

By Asna | लाइफ स्टाइल - 22 May 2021

देश में लगातार टीकाकरण की रफ्तार घट रही है जोकि काफी चिंताजनक है. क्योंकि कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए टीकाकरण ही सबसे बड़ा सहारा है, लेकिन वैक्सीन की कमी से टीकाकरण का चार्ट काफी गिर गया है. इस सप्ताह सोमवार से लगातार पांचवें दिन 15 लाख से कम वैक्सीन की डोज दी गई.

ये भी पढ़े:Toolkit Case में पू्र्व मुख्यमंत्री Raman Singh से पूछताछ करेगी पुलिस

सोमवार को करीब 13 लाख  डोज, मंगलवार को 12 लाख, बुधवार को 11.66 लाख, गुरुवार को 14.82 लाख और शुक्रवार को 15.58 वैक्सीन की डोज दी गई। 15 मई से 21 मई के बीच एक हफ्ते में कुल 78 लाख डोज दी गई जबकि पिछले हफ्ते एक करोड़ 28 लाख डोज दी गई थी. पिछले हफ्ते भी एक करोड़ 21 लाख डोज लगाए गए थे.  3 अप्रैल से 9 अप्रैल के बीच सबसे ज्यादा दो करोड़ 47 लाख टीके लगे.


21 मई तक देशभर में 19 करोड़ 33 लाख वैक्सीन डोज दी जा चुकी हैं. इनमें से 15 करोड़ 5 लाख लोगों को पहली खुराक दी जा चुकी है जबकि 4 करोड़ 28 लाख लोगों को दूसरी खुराक दी जा चुकी है.  देश में सिर्फ छह राज्य ऐसे हैं जहां एक करोड़ से ज्यादा डोज दी गई है. वहीं महाराष्ट्र में दो करोड़ से ज्यादा डोज दी जा चुकी है.

क्या इस साल के अंत तक सभी वयस्कों को टीका लगाया जाएगा?

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन का दावा है कि साल 2021 के अंत तक भारत देश के सभी वयस्क लोगों का टीकाकरण करने की हालत में आ जाएगा. मंत्री ने कहा, भारत अगस्त से दिसंबर 2021 तक टीकों की 216 करोड़ डोज खरीदेगा, जबकि इस साल जुलाई तक 51 करोड़ खुराक की खरीदी की जाएगी

ये भी पढ़े:Black Fungus से किसे सबसे ज्यादा खतरा, जानें कैसे करें बचाव

स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने कहा कि सरकार देश में टीकों की संख्या बढ़ाने के लिए टीकों का उत्पादन बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित कर रही है और इस साल के अंत तक देश कम से कम अपने सभी वयस्क लोगों का टीकाकरण कराने की स्थिति में होगा. उन्होंने इस आशंका का जिक्र किया कि भविष्य में वायरस बदल सकता है और बच्चों के लिए खतरनाक हो सकता है.


Instafeed Editorial Desk
Instafeed Editorial Desk ✔ Verified
राष्ट्रीय, राजनीति, खेल, मनोरंजन और ग्राउंड सिटीजन रिपोर्टिंग · तथ्य-जांच और आधिकारिक स्रोतों पर आधारित।
Advertisement
Comments

No comments available.

Advertisement
Advertisement