Hindi English
Login
Image
Image

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

Weekly Rashifal: किसे होगा फायदा, किसे नुकसान, जानिए किस राशिवाले को रहना होगा सावधान!

कनिष्ठों का अपमान नही करें एवं स्वधर्म का पालन करने से शनि प्रसन्न रहेंगा। अधिनस्थ काबू में नही रहेंगे एवं धन की आवक भी कमजोर होंगी। विवादों से बचें।

Advertisement
Instafeed.org

By Anshita Shrivastav | लाइफ स्टाइल - 25 October 2020

हर हफ्ते हर कोई अपना राशिफल जानना चाहता है। हर किसी को उत्सुकता होती है कि उसका आने वाला समय कैसा होगा। क्या शुभ होगा? क्या अशुभ होगा? किन बातों का ख्याल रखना होगा? तो उसी कड़ी में हम आपको बताने जा रहे हैं आपका इस हफ्ते का राशिफल। बता दें कि इस हफ्ते दो ग्रह नीच, दो ग्रह स्वराशि,  और दो वक्रि है। साथ ही कुछ लोगों के लिए विष योग भी है। देश में व्यापार की स्थितियां में सुधार रहेंगा। सेंसेक्स नीचे एवं किमती धातु भी सस्ती होंगी। शीत का असर जल्दी प्रारंभ हो जाएंगा। पर्वतो पर बर्फबारी हो सकती है। क्या रहेगा पूरे सप्ताह का हाल?

मेष-गुरु की दृष्टि प्राप्त हो रही है। बुध एवं गुरुवार यह दो दिन अच्छे नही रहने की संभावना है। व्यय की अधिकता होंगी एवं आम में कमी रहेंगी। सहायता की अपेक्षा बेकार जाएंगा। सोम एवं मंगवार को आवश्यक कार्य निपटा ले तो अच्छा रहेंगा। शुक्र एवं शनिवार सबसे अच्छे दिन रहेंगे। कार्य में सफलता एवं प्रसन्नता की प्राप्ति होंगी। योजनाएं सफल होंगी एवं सहयोग भी प्राप्त होंगा।  

प्रोफेशन-व्यापार में तेजी रहेंगी एवं नौकरी में प्रमोशन के मौके प्राप्त होंगे।

शिक्षा-बेहतर प्रदर्शन करेंगे एवं अध्ययन की ओर ध्यान रहेंगा।

स्वास्थ्य-दांत, कान, नसें, गला एवं शरीर में सूजन होने की समस्याएं हो सकती है।

प्रेम-साथी से सहयोग प्राप्त होंगा। वैवाहिक जीवन में मजबूती आएंगी।

क्या करें-श्रीरामदरबार का दर्शन करें। अन्नदान करें।


वृषभ-आरंभ अच्छा होंगा। मंगलवार तक सभी दिन अच्छे रहेंगे एवं ईच्छानुसार कार्य कर पाएंगे। विरोधी पस्त रहेंगे एवं आय अच्छी बनीं रहेंगी। बुध एवं गुरुवार में आर्थीक स्थितियां तेजी से सुधरेंगी एवं संतान से भी सुख प्राप्त होंगा। नए लाभकारी संपर्क प्राप्त होंगे। शुक्र एवं शनिवार को सतर्क रहना होंगा। इस समय में कार्य में बाधा एवं नुकसान होने की संभावना होंगी।

प्रोफेशन-व्यापार में सहयोग मिलेगा एवं नौकरी में तरक्की के मौके प्राप्त होंगे।

शिक्षा-योजनाएं सफल होंगी एवं पढ़ाई में सहयोग प्राप्त होंगा।

स्वास्थ्य-पाईल्स, अपच, आंख एवं नाक में समस्याएं हो सकती है।

प्रेम-जीवन साथी से विचारधार मेल नही होंगी। कुंवारों को वैवाहिक प्रस्ताव प्राप्त होंगे।

क्या करें-दुर्गाजी को घी का दीपक अर्पण करें।


मिथुन-आज अष्टम चंद्रमा आय में रुकावट। परेशानी की वृद्धि कर सकता है। सोम एवं मंगलवार को राहत भरा समय रहेंगा। कार्य समय पर होंगे। आय में वृद्धि होंगी एवं शत्रु परास्त होंगे।  बुध एवं गुरुवार को समय अनुकूल हो जाएंगा। नए कार्य की योजनाएं बनेंगी एवं सफलता भी मिलेगी। अटके कार्यो में गति आएंगी। शुक्र एवं शनिवार बहुत ही अच्छा समय रहेंगा।

प्रोफेशन-व्यापार में योजनाएं सफल होंगी एवं नौकरी में तरक्की के अवसर प्राप्त होंगे।

शिक्षा-परिणाम पक्ष के आएंगे एवं प्रोजेक्ट सफल होंगे। शिक्षण यात्रा का योग है।

स्वास्थ्य-अपच, ज्वर, सर्दी एवं जुकाम की समस्याएं हो सकती है। पैर में चोट।

प्रेम-साथी से विवाद समाप्त होंगा एवं नए मित्र प्राप्त होंगे। वैवाहिक जीवन संतोषमय रहेंगा।

क्या करें-निर्धन को पुराने वस्त्र का दान करें।


कर्क-चंद्र-शनि की दृष्टि है। आय बेहतर रहेंगी। कार्य समय पर होंगे। सोम एवं मंगलवार समस्याओं से युक्त हो सकते है।  मन खिन्न रहेंगा। विवादों से दूर रहें, एवं जोखीम लेने से बचें। बुधवार से समय अनुकूल हो जाएंगा। कार्य में तेजी आएंगी एवं योजनाएं सफल होंगी। भाग्य का साथ मिलने से अटके कार्यो में भी गति आएंगी। शुक्र एवं शनिवार को कार्य की अधिकता होंगी।

प्रोफेशन-व्यापार में सतर्क रहें एवं लालच देने वाली योजनओं से दूर रहें। नौकरी में परेशानी।

शिक्षा-पढ़ाई व्यवस्थित रहेंगी एवं परिणाम भी अच्छे प्राप्त होंगे।

स्वास्थ्य-दाएं हाथ में दर्द एवं पाईल्सादि की समस्याएं हो सकती है। पीठ में जकडऩ रहेंगी।

प्रेम-विवाह प्रस्ताव विफल हो सकते है। जीवन साथी से सहयोग प्राप्त होंगा।

क्या करें-शिवलिंग के सामने घी का  दीपक लगाएं।


सिंह-भाग्य का साथ है। चंद्र भी अनुकूल बना हुआ है। आय अच्छी बनीं रहेंगी। विवादित मामलों में सफलता मिलेगी। गुरु की पूर्ण दृष्टि प्राप्त होंगी। मित्र से लाभ प्राप्त होंगा। बुधवार  को विरोधी हावी होंगे एवं गुरुवार को सबको परास्त करने में सफल होंगे। यात्रा पर जाने का योग भी बनेंगा। शुक्र एवं शनिवार भाग्य के सहयोग से सपंन्नता एवं प्रसन्नता की प्राप्ति होंगी। यश प्राप्त होंगा।

प्रोफेशन-व्यापार में सफलता एवं नौकरी में अधिकारी प्रसन्न रहेंगे।

शिक्षा-पढ़ाई में आगे रहेंगे एवं संसाधन आसानी से उपलब्ध होंगे।

स्वास्थ्य-बांई आंख में परेशानी। आलस्य एवं दांतों में समस्याएं रह सकती है।

प्रेम-साथी से कलह समाप्त होंगी एवं विवाह प्रस्ताव मिलेंगे एवं वैवाहिक संबंध अच्छे रहेंगे।

क्या करें-हनुमानजी को तेल का दीपक लगाएं।


कन्या-नीच के शुक्र का गोचर एवं अनुकूल चंद्र। कार्य की अधिकता रहेंगी एवं आय भी बेहतर बनीं रहेंगी। मित्रों का सहयोग प्राप्त होंगा। शिघ्रता करने से नुकसान होंगा। वक्रि मंगल की दृष्टि का कोई असर नही होंगा। शरीर में विभिन्न स्थानों पर तेज दर्द हो सकता है। सप्ताहांत सुखद रहेंगा एवं धन की प्राप्ति होंगी। विरोधी भी नियंत्रण में रहेंगे एवं छोटी का यात्रा का योग भी है।

प्रोफेशन-व्यापारिक यात्रा का योग है। नौकरी में लक्ष्य प्राप्त होंगा।

शिक्षा-अध्ययन की व्यवस्था करने में कठिनाई आएंगी। सभी ओर असहयोग रहेंगा।

स्वास्थ्य-मुंहासे, फुंसी, त्वचा समस्या, शुगर, तनाव डिप्रेशन, आदि की समस्याएं होंगी।

प्रेम-साथी से मुलाकात होंगी एवं वैवाहिक संबंधों में सुधार होंगा।

क्या करें-श्रीकृष्ण को श्वेत पुष्प अर्पण करें।


तुला-आज चतुर्थ चंद्र आय ईच्छानुसार नही रहेंगी। कल से सुधार होंगा। सोमवार भी अच्छा बितेगा। मंगलवार को समस्याओं की समाप्ती होंगी एवं योजनाएं सफल होंगी। अटके कार्यो में गति आएंगी। प्रतिष्ठित लोगों से संपर्क बढ़ेंगा एवं नए कार्यो की प्राप्ति होंगी। धन की आवक में सुधार होंगा। शुक्र एवं शनिवा सबसे बेहतर दिन रहेंगे। प्रसन्नता रहेंगी एवं विरोधी निष्क्रिय रहेेंगे।

प्रोफेशन-मंगल से व्यापार में गति एवं नौकरी में तरक्की प्राप्त होंगी।

शिक्षा-व्यवाहारिक शिक्षा में आागे रहेंगे एवं मित्रो से सहयोग प्राप्त होंगा।

स्वास्थ्य-पेट एवं सीने में जलन, रक्तचाप, शुगरादि की समस्याएं हो सकती है।

प्रेम-साथी से अपेक्षित सहयोग मिलेगा। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेंगा।

क्या करें-हनुमानजी को लाल पुष्पों की माला अर्पण करें।


वृश्चिक-तृतीय चंद्र अच्छी आय प्रदान करेगा। समय अच्छा रहेंगा एवं कार्य समय पर होंगे। सोम एवं मंगलवार को सावधानी पूर्वक कार्य करें एवं ऋण लेने से बचें। कागजों की खानापूर्ती करें एवं आलस्य में कोई कार्य नही छोड़े। जोखीम लेने से बचें। बुध एवं गुरुवार से स्थितियां पुन: पक्ष की हो जाएंगी एवं शुक्र एवं शनिवार को शत्रु पर विजय मिलेंगी एवं मामा पक्ष से लाभ होंगा।

प्रोफेशन-व्यापार में नरमी रहेंगी एवं नौकरी में अति सतर्क होकर कार्य करें।

शिक्षा-पढ़ाई में आगे रहेंगे एवं मेहनत का फल प्राप्त होंगा। परिणाम पक्ष के रहेंगे।

स्वास्थ्य-बाल झडऩा। त्वचा, कीट काटना एवं बाएं कंधे में दर्द होंगा।

प्रेम-प्रेम अनुरोध अस्विकार होंगा।  वैवाहिक साथी का सहयोग प्राप्त होंगा।

क्या करें-शिवजी को धूप अर्पण करें।


धनु-राशि स्वामी गुरु का गोचर है। सुख की प्राप्ति एवं माता से सहयोग मिलेगा। जो बाहर रहते है, उन्हें घर जाने का मौका प्राप्त होंगा। सोम एवं मंगलवार को संपत्ति संबंधी मामलों में मजबूत होंगे एवं बुध-गुरुवार को आवश्यक कार्य को टालने का प्रयास करें। व्यय की अधिकता होंगी एवं विवाद भी हो सकता है। शुक्र एवं शनिवार पक्ष के रहेंगे। कार्य सफलता के साथ, धन की आवक होंगी।

प्रोफेशन-व्यापार के लिए अच्छा समय रहेंगा। घाटों की पूर्ती होंगी एवं नौकरी में सफलता मिलेगी।

शिक्षा-मित्रों से आगे रहेंगे। बहुत समय पढ़ाई के अलाव व्यय होंगा। सहयोग मिलेगा।

स्वास्थ्य-दांत, कमर एवं नाक में चोट लग सकती है। आंख में सूजन आदि आ सकती है।

प्रेम-साथी से तनाव बनेंगा एवं जीवन साथी से अपेक्षित सहयोग नही मिल पाएंगा।

क्या करें-लक्ष्मीजी को घी का दीपक लगाएं।


मकर-शनि-चंद्र का गोचर राशि में रहेंगा। आय अच्छी बनीं रहेंगी एवं, जो पिछला समय बहुत ही बेकार रहा है, उसकी भरपाई का समय अब आरंभ होंगा। समय में सुधार होंगा। सहयोग प्राप्त होंगा एवं कार्य में तेजी आएंगी। विवादित मामलों में पक्ष मजबूत होंगा। शुक्र-शनिवार को अपेक्षित सफलताएं नही मिल पाएंगी। संतान को भी कष्ट हो सकता है। आस-पास के लोगों से विवाद हो सकता है।  

प्रोफेशन-व्यापार में अच्छा करने का मौका प्राप्त होंगा। नौकरी में सुधार होंगा।

शिक्षा-कक्षा में प्रदर्शन अच्छा रहेंगा एवं संसाधन उपलब्ध होंगे। आत्मविश्वास बढ़ेगा।

स्वास्थ्य-पैर में चोट-मोच हो सकती है। आंखो में लाली। गर्दन में दर्द होंगा।

प्रेम-प्रेम प्रस्ताव स्विकार होंगा एवं वैवहिक प्रस्ताव भी प्राप्त होंगे।

क्या करें-निर्धन को फलों का दान करें।


कुंभ-रविवार को कुछ कठिनाई होंगी। सोमवार से आय में सुधार होंगा एवं कार्य में आ रही कठिनाई का अंत होंगा। सहयोग की अपेक्षाएं पूर्ण होंगी। यात्रा सुखद रहेंगी। बुध एवं गुरुवार को संपत्ति से लाभ। वर्चस्व में वृद्धि होंगी। नए संपर्को से लाभ प्राप्त होंगा। शुक्र एवं शनिवार को भाईयों से सहयोग, एवं पराक्रम श्रेष्ठ रहेंगा। कार्यस्थल पर तारीफ प्राप्त होंगी।

प्रोफेशन-व्यापार में कुछ कठिनाई हो सकती है। नौकरी में अधिकारी को मनाना पड़ेगा।

शिक्षा-परिणाम पक्ष के रहेंगे एवं अध्ययन में मन बना रहेंगा। कार्य समय पर कर पाएंगे।

स्वास्थ्य-गले में खराश, त्वचा, शुगर, ब्लडप्रेशर, आदि की समस्याएं हो सकती है।

प्रेम-साथी से कलह एवं जीवन साथी से संबल प्राप्त होंगा।

क्या करें-निर्धन को अन्न का दान करें।


मीन-वक्रि मंगल का गोचर एवं शुक्र-शनि की दृष्टि राशि में है।  सावधानी रखने से एवं दूसरों को सहयोग करने से कोई परेशानी नही आएंगी। कनिष्ठों का अपमान नही करें एवं स्वधर्म का पालन करने से शनि प्रसन्न रहेंगा। शुक्र एवं शनिवार को सभी गणित गड़बड़ा सकते है। अधिनस्थ काबू में नही रहेंगे एवं धन की आवक भी कमजोर होंगी। विवादों से बचें।

प्रोफेशन-तेल, कमीशन, लोहे का कार्य करने वालों को लाभ। निवेश में सावधानी। नौकरी में तरक्की।

शिक्षा-तकनीक शिक्षा में आगे। गणीत के विद्यार्थी आगे रहेंगे। परिणाम पक्ष के रहेंगे।

स्वास्थ्य-नसों की समस्याएं। जोड़ों में दर्द। खींचाव एवं तनाव रहेंगा।

प्रेम-साथी से उच्चाटन होंगा। वैवाहिक जीवन में तनाव होंगा।

क्या करें-गणेशजी को दूर्वा अर्पण करें।

Advertisement
Image
Advertisement
Comments

No comments available.