Hindi English
Login
Image
Image

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

क्यों मनाया जाता है अंतराष्ट्रीय पुरुष दिवस, क्या है इसका महत्व और इस साल की थीम?

यह दिन पुरुषों के स्वास्थ्य से संबंधित कारणों, पुरुषों के मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य से संबंधित जागरूकता पैदा करने के लिए मनाया जाता है।

Advertisement
Instafeed.org

By Anshita Shrivastav | लाइफ स्टाइल - 19 November 2020

दुनिया में हर किसी को महत्व देने के लिए साल का एक दिन उनके नाम किया जाता है। जिस तरह से महिलाओं को सम्मान देने के लिए महिला दिवस मनाया जाता है उसी तरह दुनिया भर के पुरुषों के स्वास्थ्य के बारे में जागरूकता पैदा करने और लैंगिक समानता को बढ़ावा देने के लिए अंतर्राष्ट्रीय पुरुष दिवस मनाया जाता है। उसी के चलते 2020 में अंतर्राष्ट्रीय पुरुष दिवस की थीम "पुरुषों और लड़कों के लिए बेहतर स्वास्थ्य" रखी गयी है। हर साल, 19 नवंबर के दिन दुनिया भर में उन पुरुषों को सम्मानित किया जाता है जो लिंग से संबंधित मुद्दों के प्रति जागरूकता बढ़ाते हुए समाज में काम कर रहे हैं और लोगों की सोच को सकारात्मक करने का प्रयास कर रहे हैं। अंतर्राष्ट्रीय पुरुष दिवस की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, इस दिवस को मनाने की सोच की शुरूआत 1960 के आसपास शुरू हुई थी और इसकी स्थापना 1999 में डॉ. जेरोम टेलेकसिंह द्वारा की गयी थी। 

अंतर्राष्ट्रीय पुरुष दिवस इतिहास

अंतर्राष्ट्रीय पुरुष दिवस की शुरुआत 7 फरवरी को थॉमस ओस्टर द्वारा की गयी थी। तब इस कार्यक्रम को कैरेबियन में समर्थन मिला जिसके बाद इस दिन को जल्द ही अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर ले जाया गया। यह पहल कैरिबियन के बाद सिंगापुर, ऑस्ट्रेलिया, भारत, यूनाइटेड किंगडम, संयुक्त राज्य अमेरिका, दक्षिण अफ्रीका, हैती, जमैका, हंगरी, माल्टा, घाना, माल्डोवा और कनाडा सहित कई देशों में मनाई जाती है।


अंतर्राष्ट्रीय पुरुष दिवस का महत्व

दुनिया में जितना महिला दिवस का महत्व है। उसी तरह से पूरे विश्व में पुरुष दिवस बनाया जाता है। इस दिवस के बनाने का उद्देश्य और महत्व पुरुषों के मानसिक स्वास्थ्य के बारे में जागरूकता पैदा करना है। इस दिन पुरुषों के साथ भेदभाव को भी उजागर किया जाता है ताकि लिंग संबंधों और समानता में सुधार हो सके। यह दिवस पुरुषों के स्वास्थ्य से संबंधित कारणों, पुरुषों के मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य से संबंधित जागरूकता पैदा करने के लिए मनाया जाता है।


हैप्पी इंटरनेशनल मेंस डे सेलिब्रेशन

अंतर्राष्ट्रीय पुरुष दिवस हर साल 19 नवंबर को उसी तरह मनाया जाता है जिस तरह से हर साल 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। 2020 में अंतर्राष्ट्रीय पुरुष दिवस की थीम "पुरुषों और लड़कों के लिए बेहतर स्वास्थ्य है।" यह पहल पूरे विश्व में पुरुष लिंग के बेहतर स्वास्थ्य को बढ़ावा देने पर केंद्रित की गयी है। पुरुष आबादी की भलाई और उनके सामने आने वाली चुनौतियों के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए कई जानी-मानी हस्तियां भी एक साथ मिल कर इस दिन जागरूकता अभियान चलाती हैं।


इन फोटोज और मेसज के जरिये आप विश कर सकते हैं 




Advertisement
Image
Advertisement
Comments

No comments available.