हैरी पॉटर के एक्टर माइकल गैंबोन का हुआ निधन, 82 साल में दुनिया को कहा अलविदा

हॉलीवुड के दीवानों के लिए एक बड़ी खबर इस वक्त सामने आई है। हिट फिल्म हैरी पॉटर में एल्बस डंबलडोर का रोल निभाने वाले एक्टर सर माइकल गैंबोन का निधन हो गया है।

सर माइकल
  • 213
  • 0

हॉलीवुड के दीवानों के लिए एक बड़ी खबर इस वक्त सामने आई है। हिट फिल्म हैरी पॉटर में एल्बस डंबलडोर का रोल निभाने वाले एक्टर सर माइकल गैंबोन का निधन हो गया है। उनकी फैंस के लिए ये एक बेहद ही बुरी खबर है, इस खबर पर किसी को यकीन नहीं हो पा रहा है। उन्होंने 82 साल की उम्र में अपनी आखिरी सांसे ली है। उनके निधन की जानकारी एक्टर की पत्नी औऱ बेटे ने दी है। 

दरअसल Publicist Clair Dobbs की माने तो सर माइकल गैंबोन के निधन की जानकारी उनकी पत्नी लेडी गैंबोन और बेटे फर्गस ने दी। उन्होंने इस खबर की जानकारी देते हुए कहा, “हमे सर माइकल गैंबोन के निधन की घोषणा करते हुए बहुत ज्यादा दुख हो रहा है. वो एक प्यारे पति और पिता थे। इसके अलावा दिवंगत एक्टर की पत्नी ने अपनी बात रखते हुए कहा दिवंगत एक्टर की पत्नी ने आगे कहा, , सर माइकल गैंबोन की मौत निमोनिया की बीमारी की वजह से हुई है. इस बीमारी के चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। लेकिन डॉक्टरों की कोशिश के बावजूद उन्होंने दम तोड़ दिया। उन्होंने ये भी कहा कि सर माइकल ने बहुत ही शांति के साथ 82 साल की उम्र में आखिरी सांसे ली है। ऐसे में हम चाहते हैं कि आप इस बुरे वक्त में हमारी प्राइवेसी का सम्मान करें और आपके समर्थन और प्यार के संदेशों के लिए धन्यवाद.."

नाटकों में भी निभाई अहम भूमिका

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सर माइकल ने फिल्मों के अलावा थिएटर्स में भी अहम भूमिका निभाई थी। एक्टिंग ने पिंटर, बेकेट और एक्बोर्न के नाटकों मे गजब का काम किया है। फैंस उन्हें लेकिन हैरी पॉटर फिल्म की वजह से ही सबसे ज्यादा जानते हैं।



RELATED ARTICLE

LEAVE A REPLY

POST COMMENT