Hindi English
Login
Image
Image

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

Ballia News: अगवा कर डेढ महीने तक किशोरी के साथ बलात्कार करने वाला दरिंदा गिरफ्तार

UP News: उत्तर प्रदेश के बलिया के कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले एक गांव से बीते महीने 9 जुलाई को एक 15 वर्षीय किशोरी के लापता होने का मामला सामना आया था। जिसके मुख्य आरोपी को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया है।

Advertisement
Image Credit: किशोरी के साथ बलात्कार करने वाला दरिंदा गिरफ्तार
Instafeed.org

By Taniya Instafeed | खबरें - 29 August 2023

UP Crime News : देश में लगातार नाबालिक लड़कियों के साथ बलात्कार और छेड़छाड़ के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे है। ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश के बलिया के कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से सामने आया है। जहां आरोपी ने एक 15 वर्षीय किशोरी को अगवा किया और लड़की के बयान के  मुताबिक करीब डेढ महीने तक उसके साथ बलात्कार करता रहा।  लड़की के पिता ने 10 जुलाई को अज्ञात के खिलाफ पुलिस स्टेशन में मुकदमा दर्ज करवाया था। जिसके बाद पुलिस द्वारा छानबीन शुरू की गई और आरोपी युवक को सोमवार को कोतवाली क्षेत्र के स्टेशन चौराहे से गिरफ्तार कर लिया गया है। 

पुलिस ने 28 अगस्त को आरोपी को किया गिरफ्तार 

इस मामले में संज्ञान लेते हुए पुलिस ने बताया, कि बलिया शहर के कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली 15 वर्षीय लड़की 9 जुलाई को  लापता हो गई थी। जिसके बाद उसके पिता ने 10 जुलाई को अज्ञात के खिलाफ पुलिस स्टेशन में मुक़दमा दर्ज करवाया था। पुलिस ने लापता लड़की की खबर शहर के अन्य पुलिस थानों तक पहुंचाई और आरोपी को ढूंढ़ने में जुट गई। सोमवार 28 अगस्त को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। 

पीड़िता का बयान

कोतवाली के प्रभारी राजीव सिंह ने सोमवार को जानकारी देते हुए बताया, कि पुलिस द्वारा 26 अगस्त को किशोरी को मुक्त करा लिया गया था। जिसके बाद न्यायालय में उसका बयान दर्ज करवाया गया। किशोरी ने अपने बयान में बताया, कि आरोपी बिहार के सिवान जिले के हक्काम गांव का रहने वाला है। जिसका नाम राहुल कुमार सिंह है जो पीड़िता किशोरी को अगवा कर देवरिया ले गया था और करीब डेढ महीने तक उसका शारीरिक उत्पीड़न करता रहा। पुलिस ने आरोपी राहुल को कोतवाली क्षेत्र के स्टेशन चौराहे से गिरफ्तार कर लिया है।

Advertisement
Image
Advertisement
Comments

No comments available.