Hindi English
Login
Image
Image

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

सिविल सर्विसेज 2022 एग्जाम का फाइनल रिजल्ट जारी, लड़कीयों ने मारी बाजी

यूपीएससी सीएसई 2022 के रिजल्ट में शीर्ष पांच में चार लड़कियां हैं. इनमें इशिता किशोर फर्स्ट, गरिमा लोहिया सेकेंड, उमा हरति एन थर्ड और स्मृति मिश्रा को फोर्थ रैंक मिला है.

Advertisement
Instafeed.org

By विपिन यादव | खबरें - 23 May 2023

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा 2022 के अंतिम परिणाम घोषित कर दिए है. इस बार लड़कीयों ने बाजी मारी है. आयोग द्वारा जारी विज्ञप्ति के मुताबिक इतिशा किशोर ने सिविल सेवा परीक्षा 2022 में आल इंडिया लेवर पर टॉप किया है. इतिशा को पहली रैंक (AIR1) प्राप्त हुई है. दूसरे स्थान (AIR 2) पर गरिमा लोहिया हैं और इनका रोल नंबर 1506175 है, जबकि तीसरे स्थान (AIR 3) पर उमा हरति एन हैं और इनका रोल नंबर 1019872 है. 

शीर्ष पांच में चार लड़कीयां 

यूपीएससी सीएसई 2022 के रिजल्ट में शीर्ष पांच में चार लड़कियां हैं. इनमें इशिता किशोर फर्स्ट, गरिमा लोहिया सेकेंड, उमा हरति एन थर्ड और स्मृति मिश्रा को फोर्थ रैंक मिला है. यूपीएससी ने सिविल सेवा परीक्षा 2022 में प्रदर्शन के आधार पर कुल 933 उम्मीदवारों की विभिन्न सेवाओं में नियुक्ति हेतु अनुशंसा की है.

टॉप 10 टॉपर्स की लिस्ट

क्रमांक अनुक्रमांक उम्मीदवार के नाम

1 5809986 इशिता किशोर

2 1506175 गरिमा लोहिया

3 1019872 उमा हरति एन

4 0858695 स्मृति मिश्रा

5 0906457 मयूर हजारिका

6 2409491 गहना नव्या जेम्स

7 1802522 वसीम अहमद भट

8 0853004 अनिरुद्ध यादव

9 3517201 कनिका गोयल

10 0205139 राहुल श्रीवास्तव

Advertisement
Image
Advertisement
Comments

No comments available.