Hindi English
Login
Image
Image

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को गूगल ने डूडल बनाकर ऐसे किया सेलिब्रेट, लोगों ने कहा- वाह क्या बात है

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस है इस खास मौके पर गूगल ने जो डूडल बनाया है उसकी जितनी तारीफ की जाए उतनी कम है जारा देखिए उसकी झलक यहां।

Advertisement
Instafeed.org

By Deepakshi | लाइफ स्टाइल - 08 March 2021

इस दुनिया में किसी भी देश के आगे बढ़ने की सबसे बड़ी वजह क्या है। उसका आर्थिक रूप से मजबूत होना या फिर सामजिक तौर पर। लेकिन हम ये मानते हैं कि जहां महिलाओं का सम्मान नहीं होता वो देश कभी आगे नहीं बढ़ता है। क्योंकि देश की तरक्की में महिलाओं का बहुत बड़ा हाथ होता है। बतौर शिक्षक,  वैज्ञानिकों और बिजेनस वूमेन के तौर पर हमारे देश की महिलाओं ने गजब का काम किया है। यही वजह है जिसके चलते हमारा देश आगे बढ़ रहा है। ऐसे में आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के खास मौके पर डूडल वाकई बेहद ही खास तरीके से सामने आया है। इस डूडल के जरिए लोगों को यह बताने की कोशिश की गई है कि महिलाएं हर क्षेत्र में अपना लोहा मनवाने में माहिर है। इसके अलावा वो अपनी जिम्मेदारी बेहद ही शानदार से तरीके से निभा रही हैं। 

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर गूगल ने डूडल बनाकर एक एनिमेटेड वीडियो के जरिए दुनियाभर की महान महिलाओं के बारे में खास जानकारी दी है। इनमें एवरेस्ट चढ़ने वाली महिला से लेकर राजनीतिज्ञ और पायलट को भी दिखाया गया है। आज महिलाएं केवल घर ही नहीं बल्कि हर तरह से चीजों को सभालने में काफी आगे चल रही है। 8 मार्च को हर साल आज के दिन अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। इस दिन का खास मकसद  ये है कि अलग-अलग क्षेत्रों में महिलाओं की शानदार भूमिका की तारीफ करना और उनके प्रति सम्मान दिखाना। आज ऐसा कोई भी क्षेत्र नहीं है जिसमें महिलाओं का योगदान न रहा हो।

यहां जानिए इस दिन भारत में क्या हो रहा है खास?

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाएं नेताजी एक्सप्रेस लेकर आ रही हैं। वही कालका से चलने वाली इस ट्रेन में टुंडला रेलवे स्टेशन से महिला स्टॅाफ सवार होगा। यही नहीं ड्राइवर, गार्ड, टिकट चेकिंग स्टॅाफ, आरपीएफ स्टॅाफ में भी महिलाएं होंगी। इसके अलावा परिवहन निगम के प्रयागराज जोन की 22 महिला कंडक्टरों को सिविल लाइंस बस अड्डा पर सम्मानित किया जाएगा।


Advertisement
Image
Advertisement
Comments

No comments available.

Participate in Our Poll