Shimla Landslide: शिमला में दिल दहलाने वाला हादसा, कृष्णानगर में हुआ भूस्खलन

Shimla Landslide:हिमाचल प्रदेश में पिछले 72 घंटों से लगातार हो रही बारिश ने तबाही मचा दी है. विभिन्न स्थानों पर बादल फटने और भूस्खलन से अब तक 58 लोगों की मौत हो चुकी है।

प्रतीकात्मक तस्वीर
  • 158
  • 0

Shimla Landslide: हिमाचल प्रदेश में पिछले 72 घंटों से लगातार हो रही बारिश ने तबाही मचा दी है। विभिन्न स्थानों पर बादल फटने और भूस्खलन से अब तक 58 लोगों की मौत हो चुकी है। मलबे में दबने और बहने के कारण करीब 26 लोग लापता हैं। मंडी जिले में 23, राजधानी शिमला में 16, सोलन में 11, कांगड़ा-हमीरपुर में 3-3, चंबा, कुल्लू और सिरमौर में 1-1 लोगों की मौत हुई है।

इमारतों के ढहने की खबर

इस बीच मंगलवार को शिमला के कृष्णा नगर विष्णु मंदिर इलाके में बड़ा भूस्खलन हुआ. करीब छह इमारतों के ढहने की खबर है। दो-तीन मकान और खतरे में हैं। भूस्खलन में नगर निगम का एकमात्र बूचड़खाना भी जमींदोज हो गया है। पार्षद बिट्टू कुमार के मुताबिक मलबे में दो लोग दबे हुए हैं. मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है. बताया जा रहा है कि यहां दरारें पड़ना शुरू हो चुकी थीं। 

गौशालाएं भी क्षतिग्रस्त   

इस मानसून सीजन के दौरान 24 जून से 14 अगस्त तक राज्य में 83 लोगों की मौत हो चुकी है और 304 लोग घायल हुए हैं. अब तक 1442 घर ढह गए हैं. 8160 घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं। 272 दुकानें और 2997 गौशालाएं भी क्षतिग्रस्त हो गई हैं. अब तक मानसून में 7170.85 करोड़ रुपये से ज्यादा का नुकसान हो चुका है। राज्य में भूस्खलन की 112 घटनाएं और अचानक बाढ़ की 58 घटनाएं हुई हैं।

RELATED ARTICLE

LEAVE A REPLY

POST COMMENT