Hindi English
Login
Image
Image

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

राष्ट्रपति चुनाव के लिए आज होगा मतदान, जानिए किसका पलड़ा है भारी

राष्ट्रपति चुनाव के लिए आज वोटिंग होनी है. 21 जुलाई को परिणाम घोषित होने के बाद 25 जुलाई 2022 को नए राष्ट्रपति का शपथ ग्रहण समारोह होगा.

Advertisement
Instafeed.org

By Pooja Mishra | खबरें - 18 July 2022

राष्ट्रपति चुनाव के लिए आज वोटिंग होनी है. 21 जुलाई को परिणाम घोषित होने के बाद 25 जुलाई 2022 को नए राष्ट्रपति का शपथ ग्रहण समारोह होगा. कल होने वाले राष्ट्रपति चुनाव की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. संसद भवन के कमरा नंबर 63 में 6 बूथ बनाए गए हैं. जिसमें एक दिव्यांग वोटर के लिए है। विभिन्न राज्यों के कुल 9 विधायक संसद भवन में मतदान करेंगे. यूपी से 4, त्रिपुरा से 2, असम से 1, ओडिशा से 1, हरियाणा से 1, जबकि 42 सांसद विधानसभाओं में मतदान करेंगे.

राष्ट्रपति चुनाव

द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति चुनाव में एनडीए की उम्मीदवार हैं. द्रौपदी मुर्मू आदिवासी समुदाय से आती हैं. मुर्मू अनुसूचित जनजाति से संबंधित दूसरे व्यक्ति हैं जिन्हें भारत के राष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवार के रूप में नामित किया गया है. उन्होंने पहले 2015 से 2021 तक झारखंड के नौवें राज्यपाल के रूप में कार्य किया है. यदि द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति चुनाव जीतती हैं, तो वह राष्ट्रपति बनने वाली पहली आदिवासी महिला होंगी.

यशवंत सिन्हा हैं विपक्ष के उम्मीदवार

विपक्ष की ओर से पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा को उम्मीदवार बनाया गया है. उन्होंने 1990 से 1991 तक पूर्व पीएम चंद्रशेखर की सरकार में और फिर 1998 से 2002 तक पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में वित्त मंत्री के रूप में कार्य किया. यशवंत सिन्हा ने विदेश मंत्री के रूप में भी कार्य किया। 2018 में पार्टी छोड़ने से पहले वह भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता थे. इसके बाद वे अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गए.

Advertisement
Image
Advertisement
Comments

No comments available.

Participate in Our Poll