Hindi English
Login
Image
Image

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

Weather Update: मौसम ने जारी किया येलो अलर्ट, इन इलाकों में होगी बारिश

भीषण गर्मी से मानसून आने के बाद काफी हद तक राहत मिली है। वही हरियाणा में भी मानसून सक्रिय हो गया है।

Advertisement
Instafeed.org

By Taniya Instafeed | खबरें - 06 August 2024

भीषण गर्मी से मानसून आने के बाद काफी हद तक राहत मिली है। वही दिल्ली में भी मानसून सक्रिय हो गया है। प्रदेश के 12 जिलों में भारी बारिश होने की आशंका है। मौसम विभाग के मुताबिक, मानसून की वजह से मौसम सुहावना रहेगा। हालांकि, इस दौरान निकलने वाली हल्की धूप और गर्मी की वजह से उमस बनी रहेगी। कई लोग मानसून आने की वजह से खुश है, तो वहीं कई लोग भारी बारिश की वजह से पानी जगह-जगह पर भरने से चिंता में है।

मौसम में रहेगा बदलाव

मौसम विभाग के मुताबिक, 7 जुलाई तक मौसम का मिजाज बदलता रहेगा। प्रदेश में वर्षा की संभावना बनी रहेगी। इतना ही नहीं प्रदेश के अलग-अलग जिलों में मानसून की वर्षा मौसम को सुहावना बना देगी। अगले दो दिन तक मौसम साफ रहेगा। अधिकतर जिलों में तापमान 35 डिग्री के आसपास चल रहा है। एक तरफ जहां भीषण गर्मी की वजह से लोगों की हालत खराब हो रही थी वहीं दूसरी तरफ मानसून के आने से काफी राहत मिली है।

हरियाणा के हिसार का तापमान

मौसम में बदलाव होने के साथ ही हरियाणा के हिसार का तापमान भी चार डिग्री से ज्यादा बढ़ गया है। यहां का अधिकतम तापमान 30.8 डिग्री तक पहुंच गया था तो शनिवार को बढ़ाकर 35.4 डिग्री तक बढ़ा। इस तरह से सिरसा का तापमान अभी 37.2 डिग्री तक पहुंचा है। प्रदेश में फरीदाबाद का अधिकतम तापमान 30.7 डिग्री तक है। मानसून की वजह से आने वाले दिनों में मौसम में बदलाव देखा जाएगा।

Advertisement
Image
Advertisement
Comments

No comments available.