Hindi English
Login
Image
Image

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

देश में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए इन 103 देशों को वीजा में 10 दिन की छूट दे रहा है ओमान

ओमान ने देश में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए और अर्थव्यवस्था को रफ्तार देने के लिए बड़ा फैसला लिया है जिसके लिए वीजा शुल्क को 10 दिनों के लिए हटाया गया है...

Advertisement
Instafeed.org

By Asna | ट्रेवल - 11 December 2020

ओमान ने देश में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए और अर्थव्यवस्था को रफ्तार देने के लिए बड़ा फैसला लिया है। ओमान 103 देशों के नागरिकों को ओमान  में घुमने का शानदार मौका दे रहा है। इसके लिए ओमान ने भारत सहित 103 देशों की सूची की घोषणा की है जिनमें नागरिकों को अब प्रवेश वीजा की आवश्यकता नहीं होगी जिसके लिए वीजा शुल्क को 10 दिनों के लिए हटाया गया है।

रॉयल ओमान पुलिस द्वारा शेयर किए गए एक ट्वीट के अनुसार, सभी यात्रियों को ओमान सल्तनत के लिए प्रवेश वीजा प्राप्त करने के लिए होटल, वापसी टिकट और स्वास्थ्य बीमा के दस्तावेजों को  दिखाना होगा। आपको बता दें कि ओमान ने कोरोनावायरस महामारी के कारण पर्यटक प्रवेश वीजा को निलंबित कर दिया था लेकिन एक बार फिर से देश अब उन लोगों को ट्रैवल वीजा देना शुरू कर देगा जो होटल और ट्रैवल फर्मों द्वारा व्यवस्थित यात्रा पर जाने की योजना बना रहे हैं।

वही ओमान ने 1 अक्टूबर को अंतरराष्ट्रीय उड़ान संचालन को फिर से शुरू किया था जिसमें नागरिकों और वर्क वीजा वाले लोगों के लिए सुविधा थी। यूरोपीय देशों को 10 दिन की प्रवेश वीजा से छूट पुर्तगाल, स्वीडन, नॉर्वे, बेल्जियम, रोमानिया, स्लोवेनिया, फिनलैंड, लक्जमबर्ग, माल्टा, मोनाको, साइप्रस, यूक्रेन, अंडोरा, इटली, बुल्गारिया, सैन मैरिनो, स्विट्जरलैंड, क्रोएशिया, लिचेंस्टीन  मैसेडोनिया, हंगरी, सर्बिया, जॉर्जिया, एस्टोनिया, डेनमार्क, जर्मनी, ग्रीस, आइसलैंड, स्पेन, चेक गणराज्य, वेटिकन, ऑस्ट्रिया, आयरलैंड, ब्रिटेन, पोलैंड, स्लोवाकिया, लिथुआनिया, फ्रांस, लातविया, मोल्दोवा और नीदरलैंड को इस लिस्ट में शामिल किया गया है। 

दक्षिण अमेरिका के लिए, इक्वाडोर, पैराग्वे, बोलीविया, वेनेजुएला, कोलंबिया, उरुग्वे, सिरनाम, अर्जेंटीना, ब्राजील और चिली के यात्रियों को 10 दिनों की अवधि के लिए ओमान में प्रवेश करने के लिए वीजा से छूट दी गई है। अरब दुनिया में मिस्र, ट्यूनीशिया, जॉर्डन, अल्जीरिया और मॉरिटानिया जैसे देशों को सूची में जोड़ा गया है।

इसके साथ लास्ट लिस्ट में एशियाई देश भारत, आर्मेनिया, पनामा, बोस्निया और हर्ज़ेगोविना, तुर्कमेनिस्तान, होंडुरास, ग्वाटेमाला, ईरान, घाना, फ्रांसीसी ऑस्ट्रेलिया इंडोनेशिया, ताइवान, कनाडा, मलेशिया, मकाऊ द्वीप, सिंगापुर, अज़रबैजान, उजबेकिस्तान, बेलारूस हैं। ताजिकिस्तान, किर्गिस्तान, जापान, थाईलैंड, दक्षिण अफ्रीका, लेबनान, हांगकांग, रूस, पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना, सेशेल्स, यूएसए, ब्रुनेई दारुस्सलाम, तुर्की, कोरिया, दक्षिण न्यूजीलैंड, कोस्टा रिका, निकारागुआ, मोरक्को, कजाकिस्तान, लाओस अल्बानिया, भूटान, पेरू, मालदीव, सल्वाडोर, वियतनाम, क्यूबा और मैक्सिको को शामिल किया गया है।

by_asna zaidi

Advertisement
Image
Advertisement
Comments

No comments available.