भारत के इन स्थानों पर उठा सकते है बर्फबारी का लुफ्त, कोरोना प्रोटोकॉल का करना होगा पालन

अगर आप 2020 के अंत और नए साल की शुरुआत का जश्न मनाना चाहते है तो आप सर्दियों में इन जगहों पर जाकर बर्फ से ढकी खूबसूरत वादियों का उठा सकते है लुफ्त।

  • 3551
  • 0

अपने खूबसूरत स्थलों के कारण भारत की दुनियाभर में एक अलग पहचान है । वही सर्दियों का मौसम साल का ऐसा समय होता है जिसमें आप घूमने का भरपूर मजा ले सकते हैं। इसके साथ ही बहुत से लोग तो घूमने के लिए ठंड के मौसम का बेसब्री से  इंतजार करते हैं जिससे वो बर्फ वाली जगहों पर घूमकर खूब आनंद उठा सके। यही नहीं भारत के अधिकांश इलाकों में नवंबर के महीने में ही सर्दियों की शुरुआत हो जाती है।

वही साल 2020 कोविड19,चक्रवात, ब्लास्ट के कारण सबसे खराब साल रहा है ऐसे में अगर आप 2020 के अंत और नए साल की शुरुआत का जश्न मनाना चाहते है तो आप सर्दियों में इन जगहों पर जाकर बर्फ से ढकी खूबसूरत वादियों का लुफ्त उठा सकते है लेकिन आपको यह याद रखना अवश्यक है कि साल 2020 लगभग समाप्त हो चुका है लेकिन कोरोनावायरस नहीं। ऐसे  में आप अगर किसी जगह घूमने जा रहे है तो वहां पर मास्क पहनने के साथ-साथ सामाजिक दूरी बनाए रखें और कोविड -19 प्रोटोकॉल का पालन करें जिससे आप अपनी यात्रा का आनंद उठा पाएंगे।

मनाली, हिमाचल प्रदेश  


मनाली हमेशा से ही पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता रहा है यही वजह है कि आज भी मनाली में सैकड़ों की संंख्या में पर्यटकों का आना जाना लगा रहता है। मनाली में बहुत से स्थल दर्शनीय हैं जिनमें बर्फ से ढ़की आसमान छूती चोटियां, कल-कल बहती नदियां ,हरी-भरी घास, झरनों, चिड़ियों की चहचहाहक आदि मनाली के प्रमुख आकर्षणों में से एक हैं। जहाँ पर आप ढेर सारी मस्ती कर सकते हैं। 

अल्मोड़ा, उत्तराखंड


अल्मोड़ा उत्तराखंड का एक छावनी शहर है और इस क्षेत्र से हिम-छाया वाले हिमालय का नजारा बिल्कुल बेहद सुंदर है। देवदार और पुराने ओक के पेड़ों से घिरा अल्मोड़ा अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विविधता के लिए प्रसिद्ध है। इसके साथ ही आप अल्मोड़ा के प्रसिद्ध शॉपिंग सेंटरों से कपड़ों के साथ-साथ तांबे के बर्तन की खरीदारी भी कर सकते हैं। 

गुलमर्ग, जम्मू और कश्मीर


गुलमर्ग जम्मू और कश्मीर का खूबसूरत और फेमस हिल स्टेशन के साथ पर्यटकों का पसंदीदा जगह भी है। यही नहीं दिसंबर में वहां का अधिकतम तापमान कई बार 10 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाता हैहोता है जबकि न्यूनतम तापमान -8 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला जाता है। गुलमर्ग में आप स्कीइंग का आनंद ले सकते हैं या फिर केबल-कार की सवारी के लिए जा सकते हैं।

लांबासिंगी, आंध्र प्रदेश


विशाखापत्तनम के पूर्वी घाट में स्थित लांबासिंगी आंध्र प्रदेश का एक छोटा सा गाँव है। नवंबर से जनवरी आम तौर पर लाम्बासिंगी की यात्रा करने का सबसे अच्छा समय है यदि आप इस क्षेत्र में बर्फबारी देखना चाहते हैं तो एक बार इस जगह पर जरुर जाएं। इसी के साथ यह गांव अपने आर्गेनिक कॉफी और हरे-भरे ग्रामीण इलाकों, धुंध भरी सुबह और झरनों के लिए भी जाना जाता है।

दार्जिलिंग, पश्चिम बंगाल


दार्जिलिंग मूल रूप से पश्चिम बंगाल का मनाली है। लाइफ में एक बार दार्जिलिंग घूमने के लिए जाना ही चाहिए। वही हिमालय की तलहटी में बसा यह शहर दुनिया की तीसरी सबसे ऊंची पर्वत चोटी कंचनजंगा  एपिक दृश्य के लिए प्रसिद्ध है।  जहां पर्यटक प्रसिद्ध टॉय-ट्रेन की सवारी का भी आनंद लेते हैं लेकिन दार्जिलिंग में अक्सर बर्फ नहीं पड़ती।

औली, उत्तराखंड


यदि आप स्कीइंग की कोशिश करना चाहते हैं तो औली सीधे जाएं। उत्तराखंड के हिल स्टेशन में पर्यटक विशेष रूप से नवंबर से मार्च तक बर्फ की गतिविधियों का आनंद लेते हैं क्योंकि औली एक लोकप्रिय स्कीइंग डेस्टिनेशन है। यही नहीं औली में नंदा देवी और नर पर्वत पहाड़ों की पृष्ठभूमि में स्थित है और इसके शंकुधारी और ओक के जंगल प्रकृति प्रेमियों के लिए एकदम सही हैं। इसी के साथ आप औली में सेब के बागों की भी  सैर कर सकते है।

तवांग , अरुणाचल प्रदेश


अरुणाचल प्रदेश में तवांग की यात्रा करने के लिए दिसंबर सबसे अच्छा समय है खासकर जब आप बर्फबारी का आनंद लेना चाहते हैं।यही नहीं तवांग अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए भी जाना जाता है। वही अरुणाचल प्रदेश शहर में टीपी आर्किड सैंक्चुअरी एक प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है।

नैनीताल, उतराखंड


झीलों और पहाड़ियों से घिरा नैनीताल हर प्रकृति प्रेमी का पहला  ऑप्शन होता है। वही हर साल हजारों पर्यटक क्रिसमस और नए साल का जश्न मनाने के लिए नैनीताल आते हैं क्योंकि यह शहर नैनी झील और नाव की सवारी के लिए सबसे अधिक जाना जाता है। नैनीताल में  चिड़ियाघर भी पर्यटकों के आकर्षण का एक प्रमुख केंद्र है। यदि आप शॉपिंग, किताबों, कपड़ों, पर्फ्यूम और महकदार मोमबत्तियाँ खरीदने के लिए माल रोड पर जाते है तो वहां के ताजे रसदार स्ट्रॉबेरी को लेना बिल्कुल न भूलें। 

मुनस्यारी, उत्तराखंड


मुनस्यारी को छोटा कश्मीर भी कहा जाता है। दर्शनीय हिल स्टेशन बर्फ से ढकी हिमालय पर्वतमाला का एक अद्भुत दृश्य प्रस्तुत करता है। यह एक लोकप्रिय ट्रेकिंग डेस्टिनेशन भी है। यही नहीं मुनस्यारी से आप नामिक ग्लेशियर और पंचचूली चोटियों तक भी जा सकते हैं।

 by-ASNA ZAIDI

RELATED ARTICLE

LEAVE A REPLY

POST COMMENT