Hindi English
Login
Image
Image

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

Ghum hai kisi ke pyar main: सई की जान आई खतरे में, क्या करेंगे अब रजत-सवी?

स्टार प्लस के मशहूर सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' में आने वाला है एक अप्रत्याशित मोड़, सई की जान आई खतरे में, क्या करेंगे अब रजत और सवी? कैसे बचाएंगे अपनी जान से भी ज्यादा प्यारी बेटी को? अब ये देखना काफी दिलचस्प होगा कि शो में आगे क्या होने वाला है?

Advertisement
Instafeed.org

By Ria Singh | Delhi, Delhi | मनोरंजन - 16 January 2025

क्या सवी हो जाएगी प्रेग्नेंट? किसने डाली सई की जान खतरे में? क्यों रजत सवी की खुशियों को लगी एक बार फिर से बुरी नज़र? स्टारप्लस के सीरियल गुम है किसी के प्यार में की आगे की कहानी में आपको देखने को मिलने वाला है एक बड़ा क्लाइमेक्स। जहां पर सीरियल लेने वाला है एक ऐसा मोड़। जिसकी वजह से शो की टीआरपी पर काफी ही अच्छा असर पड़ने वाला है।

 

शो में आएगा कौन सा महा ट्विस्ट?

जी हां, क्योंकि मेकर्स अब शो में तीसरा बड़ा लीप लेकर आने वाले हैं। जिसके चलते मेकर्स फिलहाल की कहानी को खत्म करने के लिए शो में लाने वालें हैं, एक महा ट्विस्ट। बता दें कि जहां एक तरफ अभी तक रजत सवी के बीच सिर्फ और सिर्फ झगड़े, गलतफहमियां और समझोते का रिश्ता दिखा तो वही अब शो में नज़र आने वाला है दोनों के बीच में ढ़ेर सारा प्यार।

 

टीआपरी पर पड़ेगा कैसा असर?

दरअसल, शो की कहानी ख़त्म होते होते एक अलग मोड़ लेती हुई दिखेगी। जो इस शो में दर्शकों के लिए काफी मनोरंजक होने वाला है। शो में आने वाला ये महा ट्विस्ट शो की पूरी कहानी को बदल कर रख देगा। जो की हो ना हो रजत सवी से प्यार करने वाले फैंस के लिए काफी दिलचस्प होने वाला है।

रजत-सवी के बीच होगी प्यार की शुरूआत?

बता दें कि आने वाले एपिसोड में रजत सवी एक दूसरे से अपने प्यार का इज़हार करते हुए नजर आएंगे। जिसके चलते दोनों के बीच करीबियां बढ़ जाएंगी। ऐसे में रजत सवी को एक-दूसरे के करीब आते देखकर सबसे ज्यादा अगर किसी को दिक्कत होने वाली है तो वो और कोई नहीं बल्कि रजत की पूर्व पत्नी आशका होगी। क्योंकि जब से वो अर्श से धोखा खाके ठक्कर हाउस में वापस लोटी है। तबसे उसका एक ही मकसद है और वो ये है की कैसे भी करके रजत को वापस अपने पास लाना है।

 

सवी ने दी रजत को कौन सी खुशखबरी?

जिसके चलते आशका आए दिन ही सवी के खिलाफ कोई ना कोई नई चाल चलती हुई नज़र आ ही जाती है। अब ऐसे में शो के आने वाले एपिसोड काफी ही बेहतरीन होने वाले हैं। जी हां क्योंकि रजत, सई और सवी एक साथ कहीं घुमने गए होंगे। जिसके चलते सवी वही पर रजत को अपनी गर्भावस्था की खबर देती हुई दिखेगी।

 

क्यों रजत-सवी को हुई सवी की टेंशन?

ऐसे में जब रजत को सवी की प्रेग्नेंसी के बारे में पता चलेगा तो उसकी खुशी का कोई ठिकाना नहीं होगा। जिसके चलते रजत इस पल को याद रखने के लिए अपनी और सवी की फोटो लेते हुए नज़र आने वाला है। दोनों काफ़ी ही ख़ुश नज़र आते हैं। लेकिन जब रजत को सई नज़र नहीं आएगी तो रजत को काफी टेंशन होगी।

 

सई की जान पर बना बड़ा खतरा?

इसी के साथ ही सई की चिल्लाने की आवाज सुनकर जब रजत-सवी की नजर उस पर पड़ेगी तो उनके पैरों तले ज़मीन खिसक जाएगी। जी हां, क्योंकि सई झूले पर अकेली लटकी हुई होगी। ऐसे में रजत सवी सई को ऐसे झूले पर लटका हुआ देख कर काफी ही हैरान हो जाते हैं। बता दें कि सई की जान खतरे में डालने वाली और कोई नहीं बल्कि उसकी खुद की सगी मां आशका होगी। जो कि रजत से बदला लेने के लिए अपनी ही बेटी की जान को खतरे में डाल देगी।

अब ऐसे में ये देखना तो काफी ही ज्यादा दिलचस्प होगा कि क्या सवी रजत बचा पाएंगे अपनी जान से भी ज्यादा प्यारी बेटी को? क्या होगा तब जब रजत सवी को पता चलेगा आशका की इस गंदी हरकत के बारे में?

इस सीरियल से जूड़ी लेटेस्ट खबरों को जानने के लिए बनें रहें इंस्टाफीड के साथ.

Advertisement
Image
Advertisement
Comments

No comments available.