Hindi English
Login
Image
Image

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

सिकल सेल एनीमिया की वजह से खून हो जाता है खराब, डाइट में शामिल करें हेल्दी फूड्स

पर्यावरण में कई तरह के बदलाव होते हैं जिसकी वजह से हमारे जीन पर प्रभाव पड़ता है। इसकी वजह से अनुवांशिक रोग भी पैदा होते हैं, जिससे सिकल सेल एनीमिया भी होता है।

Advertisement
Image Credit: प्रतीकात्मक तस्वीर
Instafeed.org

By Taniya Instafeed | स्वास्थ्य - 18 September 2024

पर्यावरण में कई तरह के बदलाव होते हैं जिसकी वजह से हमारे जीन पर प्रभाव पड़ता है। इसकी वजह से अनुवांशिक रोग भी पैदा होते हैं, जिससे सिकल सेल एनीमिया भी होता है। सिकल सेल एनीमिया की वजह से रेड ब्लड का शेप बड़ा हो जाता है जिससे ऑक्सीजन शरीर के हिस्से तक पहुंचना मुश्किल हो जाता है। इस बीमारी से पीड़ित लोगों को सिर्फ दवा और थेरेपी पर निर्भर नहीं रहना चाहिए, बल्कि डाइट में भी खास बदलाव करना चाहिए। 

पानी है जरूरी 

जैसे-जैसे शरीर में ऑक्सीजन की कमी होती है शरीर डिहाइड्रेशन का शिकार होते जाता है। सिकल सेल एनीमिया की वजह से किडनी यूरिन पर ध्यान नहीं दे पाती है, जिसकी वजह से पानी की कमी होती है। शरीर में इस प्रक्रिया को ठीक करने के लिए आपको पूरे दिन में 8 गिलास पानी पीना चाहिए।

प्रोटीन से भरपूर फूड 

आपको अपने शरीर में प्रोटीन की कमी नहीं होने देनी चाहिए इसकी वजह से आप कुपोषण का शिकार हो सकते हैं। आपको प्रोटीन रिच फूड्स को डाइट में शामिल करना चाहिए जिसमें मछली, पोल्ट्री, दाल, बींस, अंडे शामिल है। प्रोटीन रिच डाइट खाने से शरीर हेल्दी बना रहता है। 

आयरन और जिंक की जरूरत 

आयरन आपके ब्लड सेल्स को बनाने में मदद करता है इसलिए आपको अपने डाइट में आयरन रिच फूड ऐड कर लेना चाहिए। इसमें आपको सिप, नट्स, लीन मीट को शामिल करना है।

फोलिक एसिड 

सिकल सेल एनीमिया से बचने के लिए आपको फोलिक एसिड की खास जरूरत होती है, यह रेड ब्लड सेल्स का निर्माण करते हैं। यह एनीमिया को कंट्रोल करने के साथ-साथ ब्लड सेल्स को बनाने में मदद करते हैं। फोलिक एसिड फूड्स में आपको हरी पत्तेदार सब्जियां, अंडे, खट्टे फल, ब्रोकली जैसी चीज खानी चाहिए।

Advertisement
Image
Advertisement
Comments

No comments available.