Hindi English
Login
Image
Image

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर आप का बड़ा ऐलान, नहीं करेंगे गठबंधन

दिल्ली के उत्तम नगर से दो बार आम आदमी पार्टी से विधायक नरेश बाल्यान की गिरफ्तारी के बाद राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने आने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर एक बड़ा बयान दिया है।

Advertisement
Image Credit: अरविंद केजरीवाल 
Instafeed.org

By Taniya Instafeed | Delhi, Delhi | राजनीति - 01 December 2024

दिल्ली के उत्तम नगर से दो बार आम आदमी पार्टी से विधायक नरेश बाल्यान की गिरफ्तारी के बाद राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने आने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने अपनी बात में कहा कि वो किसी के साथ भी गठबंधन भी नहीं करने वाले हैं। दिल्ली में सभी सीटों पर आप अकेले ही चुनाव लड़ने वाली है। बीजेपी द्वारा परिवर्तन यात्रा निकालने के फैसले पर उन्होंने कहा, "उन्हें निकालने दीजिए। लोकतंत्र में सबको ऐसा करने का अधिकार है। लोकतंत्र में कोई कुछ भी निकाल सकता है।"


वहीं, इससे पहले अरविंद केजरीवाल की तरफ से ये कहा गया था कि उत्तम नगर से मेरे विधायक नरेश बाल्यान को 30 नवंबर 2024 को गिरफ्तार कर लिया गया। जबकि वो गैंगस्टर के खिलाफ लगातार शिकायत करते नजर आए हैं। उनके बच्चे को अब टारगेट किया गया है। इतना ही नहीं गैंगस्टर्स कपिल सांगवान की ओर से ये कहा गया है कि तुम इन लोगों से पैसे लेकर हमे दो। इस धमकी की शिकायत दिल्ली पुलिस से भी की गई है। उनकी शिकायत पर ध्यान देने की बजाए, दिल्ली पुलिस ने उल्टा उन्हे ही गिरफ्तार कर लिया। 


फरवरी में होने वाले हैं चुनाव


जानकारी के लिए बता दें कि दिल्ली के विधानसभा चुनाव फरवरी 2025 के 70वें सीटों पर होने वाले हैं। दिल्ली की सत्ता में चौथी बार वापसी करेन के लिए पुरजोर कोशिश में जुटी है। दूसरी तरफ इस बार बीजेपी और कांग्रेस के नेता भी आप के खिलाफ आक्रामक तेवर में दिखाई दे रही है। 2020 में जब 70 सीटों पर चुनाव होते थे तो उसमे ंसे 62 सीटों पर आप ने जीत दर्ज करवाई थी।

Advertisement
Image
Advertisement
Comments

No comments available.