Hindi English
Login
Image
Image

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

औरंगजेब की कब्र को लेकर रामदास अठावले का बड़ा बयान, जानिए कैसे रखी अपनी बात

औरेंगजेब का विवाद महाराष्ट्र की राजनीति में इस वक्त सुर्खियों में बना हुआ है। सपा विधायक अबू आजमी ने इस चीज को लेकर अपना बयान जारी किया था। अब ये मामला कोर्ट तक पहुंच गया है।

Advertisement
Image Credit: रामदास अठावले
Instafeed.org

By Taniya Singh | Delhi, Delhi | राजनीति - 13 March 2025

औरेंगजेब का विवाद महाराष्ट्र की राजनीति में इस वक्त सुर्खियों में बना हुआ है। सपा विधायक अबू आजमी ने इस चीज को लेकर अपना बयान जारी किया था। अब ये मामला कोर्ट तक पहुंच गया है। इस मामले में आजमी को कोर्ट ने अंतरिम जमानत दे दी है। अब औरंगजेब की कब्र को लेकर राजनीति जमकर हो रही है। इन सबके बीच केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले की प्रतिक्रिया सामने आई है। 


क्या महाराष्ट्र से औरंगजेब की कब्र को हटाई दी  जानी चाहिए? इस सवाल पर रामदास अठावले ने कहा, "औरंगजेब की कब्र कई सालों से यहां पर है। वह 1600-1700 के दशक में यहां आया। ये बात सही है कि औरंगजेब की स्तुति (तारीफ) करना ठीक नहीं है। अबू आजमी ने कहा कि औरंगजेब अच्छे आदमी थे, ऐसा बोलना ठीक नहीं है। कब्र के बारे में मेरी राय ये है कि कब्र इतने सालों से वहां पर है तो इसे हटाने की आवश्यकता नहीं है। उनको हमने गाड़ दिया है ये अगली पीढ़ी को मालूम होने के लिए वहां कब्र का होगा जरूरी है।"


CM देवेंद्र फडणवीस ने रखी थी ये बात


इसके अलावा महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने भी औरेंगजेब की क्रब हटाए जाने को लेकर बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि हमें और सभी को यही लगता है कि औरंगजेब की कब्र को ढहाया जाना चाहिए। लेकिन हमें कानून के दायरे में रहकर काम करना होता है। वहीं, महाराष्ट्र के मंत्री नितेश राणा ने कहा कि उसकी (औरंगजेब की) कब्र जरूर हटाई जानी चाहिए। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस मुद्दे को लेकर इस वक्त कई सारे बयान कई नेताओं के सामने आ चुके हैं।

Advertisement
Image
Advertisement
Comments

No comments available.