Hindi English
Login
Image
Image

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

आज दिल्ली में होगी CM रेखा गुप्ता की कैबिनेट बैठक, महिलाओं के लिए उठाएगी कई कदम

आपको बता दें कि आज नेहरु स्टेडियम में CM रेखा गुप्ता महिला दिवस पर कई अहम फैसले लेने वाली है। कार्यक्रम की शुरुआत 11 बजे से होगी। बैठक में CM रेखा गुप्ता दिल्ली में महिला समृध्दि योजना लागू करने वाली है साथ ही होली पर महिलाओं को मुफ्त सिलेंडर जैसी योजनाओं पर मुहर लगा सकती है।

Advertisement
Image Credit: instagram
Instafeed.org

By Nisha Bhisht | Faridabad, Haryana | राजनीति - 08 March 2025

महिलाओं के खातों में 2500 रुपये और मुफ्त सिलेंडर

आपको बता दें कि आज नेहरु स्टेडियम में CM रेखा गुप्ता महिला दिवस पर कई अहम फैसले लेने वाली है। कार्यक्रम की शुरुआत 11 बजे से होगी। बैठक में CM  रेखा गुप्ता दिल्ली में महिला समृध्दि योजना लागू करने वाली है साथ ही होली पर महिलाओं को मुफ्त सिलेंडर जैसी योजनाओं पर मुहर लगा सकती है।

महिला दिवस पर रेखा गुप्ता ने दी शुभकामनांए

महिला दिवस पर CM रेखा गुप्ता दिल्ली की उन महिलाओं के खातों में पैसे भी ट्रांसफर करेगी, जिनका कोई इनकम का जारिया नहीं है। महिला दिवस पर रेखा गुप्ता ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा नारी शक्ति के साहस, संकल्प और योगदान को नमन करती हूं। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस हमें महिलाओं के सशक्तिकरण और समान अवसरों के संकल्प को दोहराने का अवसर देता है। साथ ही CM रेखा गुप्ता ने आगे लिखा PM नेरन्द्र मोदी के द्वारा नारी शक्ति वंदन अधिनियम जैसे कई योजनाएं बनाई गई है। दिल्ली में भी महिलाओं के लिए सशक्त नारी समृध्द समाज के लिए कदम उठाए जाएगें।

कार्यक्रम में शामिल होंगे कई नेता

जवाहर लाल नेहरु स्टेडियम में CM रेखा गुप्ता के साथ BJP नेता जेपी, नड्डा, वीरेंद्र सचदेवा और कई अन्य नेता इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में महिलाओं के लिए कई योजनाओं का ऐलान हो सकता है। इस बैठक में महिलाओं के लिए वित्तीय सहायता और शिक्षा, सुरक्षा, आत्मनिर्भरता के मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।

Advertisement
Image
Advertisement
Comments

No comments available.