Hindi English
Login
Breaking News

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

UP: प्रैक्टिकल के बहाने नशा देकर 17 लड़कियों से रेप करने की कोशिश, स्कूल के मैनेजरों पर केस दर्ज

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के दो निजी स्कूलों के प्रबंधकों पर 17 लड़कियों का यौन शोषण करने और कथित तौर पर उन्हें बहला-फुसलाकर उनके साथ बलात्कार करने का प्रयास करने का आरोप लगाया गया है.

Advertisement
Instafeed.org

By Asna | खबरें - 07 December 2021

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के दो निजी स्कूलों के प्रबंधकों पर 17 लड़कियों का यौन शोषण करने और कथित तौर पर उन्हें बहला-फुसलाकर उनके साथ बलात्कार करने का प्रयास करने का आरोप लगाया गया है. पुलिस ने इस मामले में दोनों लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. साथ ही इस मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में एक पुलिस अधिकारी को लाइन में लगाया गया है.

ये भी पढ़ें:-Faridabad: बदमाशों का बढ़ता खौफ़, बाइक सवार पर किया लोहे के हथौड़े से हमला

मुजफ्फरनगर जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने सोमवार को बताया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता और स्थानीय विधायक प्रमोद उत्वाल के हस्तक्षेप के बाद परिवार की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है. उन्होंने कहा कि इस मामले में कथित लापरवाही के आरोप में पुरकाजी थाना प्रभारी विनोद कुमार सिंह को लाइन में लगाया गया है. वहीं भोपा थाना स्थित सूर्य देव पब्लिक स्कूल के निदेशक योगेश कुमार चौहान और पुरकाजी क्षेत्र के जीजीएस इंटरनेशनल स्कूल के निदेशक अर्जुन सिंह के खिलाफ यौन उत्पीड़न की धारा में मामला दर्ज किया गया है. 

ये भी पढ़ें:-लगातार बढ़ती जा रही हैं ओमिक्रॉन मामलों की संख्या, जानें इसके लक्षण

मैनेजर लड़कियों को प्रैक्टिकल के लिए दूसरे स्कूल ले गया था

यादव ने कहा कि कथित घटना उस समय हुई जब योगेश सूर्य देव पब्लिक स्कूल में पढ़ने वाली 17 लड़कियों को प्रायोगिक परीक्षा के लिए जीजीएस स्कूल ले गया था और रात भर वहीं रहना पड़ा. पीड़ित परिवार की शिकायत के मुताबिक दोनों आरोपियों ने नाबालिग बच्चियों का यौन शोषण किया और कथित तौर पर उन्हें नशीला पदार्थ देकर उनके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया.

Instafeed Editorial Desk
Instafeed Editorial Desk ✔ Verified
राष्ट्रीय, राजनीति, खेल, मनोरंजन और ग्राउंड सिटीजन रिपोर्टिंग · तथ्य-जांच और आधिकारिक स्रोतों पर आधारित।
Advertisement
Comments

No comments available.

Advertisement
Advertisement