Hindi English
Login
Breaking News

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

Faridabad: बदमाशों का बढ़ता खौफ़, बाइक सवार पर किया लोहे के हथौड़े से हमला

फरीदाबद में दिन दहाड़े बदमाशों के हौसले बुलंद हो रहे हैं, बड़ी ही बेरहमी से एक बाइक सवार युवक पर जानलेवा हमला किया गया.

Advertisement
Instafeed.org

By Asna | खबरें - 06 December 2021

फरीदाबद में दिन दहाड़े बदमाशों के हौसले बुलंद हो रहे हैं, बड़ी ही बेरहमी से एक बाइक सवार युवक पर जानलेवा हमला किया गया. दरअसल फरीदाबाद के बड़कल चौक पर दिल्ली की सेंट्रो हुंडई कार में सवार बदमाशों ने एक बाइक सवार युवक के  हाथ पैरों को हथौड़े से तोड़ डाला, दहशत फैलाने के लिए उसी दौरान बदमाशों ने हवा में फायरिंग कर चारों तरफ सनसनी का महौल बना दिया.

ये भी पढ़ें:-लगातार बढ़ती जा रही हैं ओमिक्रॉन मामलों की संख्या, जानें इसके लक्षण

हालंकि मौके पर मौजूद लोगों की वजह से कई बदमाशों को पकड़ लिया गया है और बुरी तरह से घायल युवक को अस्पतासल में भर्ती कराया गया है पर सवाल ये है कि कब तक बदमाशों का ज़ुल्म ये शहर सहता रहेगा. 

ये भी पढ़ें:-UP: आज इस्लाम छोड़ हिंदू बने वसीम रिजवी, यति नरसिंहानंद ने सनातन धर्म में कराया शामिल

बताया जा रहा है कि बदमाशों ने पुरानी रंजिश के चलते इस वारदात को अंजाम दिया है. वहीं मौके पर पहुंचकर पुलिस ने इस घटना को अंजाम देने वाले कुछ बदमाश घटनास्थल से पकड़ लिया है. पुलिस का कहना है कि बदमाशों की गाड़ी भी पकड़ में आई है. कहा जा रहा है कि उस गाड़ी पर दिल्ली का नंबर है. 

Instafeed Editorial Desk
Instafeed Editorial Desk ✔ Verified
राष्ट्रीय, राजनीति, खेल, मनोरंजन और ग्राउंड सिटीजन रिपोर्टिंग · तथ्य-जांच और आधिकारिक स्रोतों पर आधारित।
Advertisement
Comments

No comments available.

Advertisement
Advertisement